{"_id":"60d8c77c8ebc3ec2012027a7","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali266651092","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्सी-कोतवाली सहित आधा दर्जन कोतवाल बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वार्सी-कोतवाली सहित आधा दर्जन कोतवाल बदले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने रविवार देर रात जिले के आधा दर्जन थानों के कोतवाल बदल दिए। यह तबादले कई कोतवालों के गैरजनपद तबादले के चलते किए गए हैं। इस बदलाव में क्वार्सी थाने व कोतवाली में नई तैनाती की गई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार क्वार्सी थाना प्रभारी छोटेलाल का एटा तबादला होने के चलते उन्हें यहां से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि उनके स्थान पर विजयगढ़ में तैनात विजय सिंह चक को क्वार्सी में नया इंस्पेक्टर बनाया है। कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह को वहां से हटाकर डीसीआरबी प्रभारी बनाया है।
हालांकि उनका भी कासगंज तबादला हुआ है। उनके स्थान पर बन्नादेवी इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा को कोतवाली में तैनाती दी गई है। इसी तरह चंडौस से विनोद कुमार को बन्नादेवी का नया इंस्पेक्टर बनाया है। इगलास के अपर निरीक्षक अपराध नित्यानंद पांडेय को गंगीरी, दयानारायण सिंह को प्रभारी डीसीआरबी से विजयगढ़ और सुधीरपाल धामा को मॉनीटरिंग सेल से चंडौस का नया निरीक्षक बनाया है।