{"_id":"60d62e3c8ebc3e2ff55cee9a","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali266494412","type":"story","status":"publish","title_hn":"दालों की जमाखोरी करने वाले व्यापारी जाएंगे जेल : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दालों की जमाखोरी करने वाले व्यापारी जाएंगे जेल : डीएम
विज्ञापन
बाजार में दालों की कीमत में आई एकाएक तेजी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम ने सभी व्यापारियों को चेतावनी दी है कि वह अपना पंजीकरण भारत सरकार के पोर्टल पर कराएं। किसके यहां कितना भंडारण है, उसकी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करें। साप्ताहिक तौर पर इसकी निगरानी होगी। पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों और भौतिक निरीक्षण में अंतर आने पर कारोबारी को जमाखोर माना जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।
डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। खाद्य एवं विपणन अधिकारी एवं दाल व्यापारियों के साथ डीएम ने बैठक की। डीएम ने दाल व्यापारियों को निर्देशित किया कि भारत सरकार के पोर्टल पर पंजीयन कराते हुए सभी प्रकार की दालों के स्टॉक को ऑनलाइन फीड कराएं। उन्होंने कहा कि यदि भंडारण एवं ऑनलाइन दर्ज स्टॉक में अंतर पाया जाता है तो संबंधित व्यापारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम ने आपूर्ति अधिकारी एवं खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि दालों की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं। मूल्य वृद्धि के बारे में समीक्षा के दौरान व्यापारियों ने बताया कि दाल उत्पादक राज्यों की मंडियों में समूचे विश्व के साथ ही कोरोना का प्रभाव रहा और मंडियां जल्द बंद होने के कारण मांग एवं आपूर्ति में विगत दिनों अंतर देखने को मिला है। वर्तमान में दालों के मूल्य में 10-15 प्रतिशत तक की कमी आई है। डिप्टी आरएमओ कृष्ण पाल सिंह ने कहा कि व्यापारी पोर्टल पर पंजीयन कराकर स्टॉक की ऑनलाइन फीडिंग कराते हुए स्टॉक की घोषणा शीघ्र करें, जिससे कि साप्ताहिक रूप से जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी से भौतिक सत्यापन कराया जा सके। बैठक में सीडीओ अंकित खंडेलवाल, मंडी सचिव अशोक कुमार सोलंकी समेत व्यापारी मौजूद रहे।