{"_id":"60d23d3e8ebc3e32cd742bb1","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali266234995","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण प्रकरण : अलीगढ़ में गहरी हैं उमर गौतम की जड़ें, एटीएस को मिले अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण प्रकरण : अलीगढ़ में गहरी हैं उमर गौतम की जड़ें, एटीएस को मिले अहम सुराग
Wed, 23 Jun 2021 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:12 AM IST
सार
नोएडा से दबोचे गए मो. उमर गौतम और उसके साथियों ने कानपुर के आदित्य उर्फ अब्दुल को कट्टर बना दिया है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन
विस्तार
धर्मांतरण कराने के आरोपों में एटीएस द्वारा गिरफ्तार उमर गौतम के नेटवर्क की अलीगढ़ में गहरी जड़ें हैं। इस तरह के सुराग एटीएस की अब तक की जांच में मिल रहे हैं। कानपुर के युवक से पूछताछ में साफ हुआ है कि यहां भी एक छात्र का धर्मांतरण कराने की तैयारी चल रही थी। अब एजेंसी उस युवक की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन
नोएडा से दबोचे गए मो. उमर गौतम और उसके साथियों ने कानपुर के आदित्य उर्फ अब्दुल को कट्टर बना दिया है। मंगलवार को खुद आदित्य ने पूछताछ में अलीगढ़ के युवक के विषय में जानकारी दी। इस जानकारी के मिलने के बाद एटीएस की स्थानीय इकाई उस युवक की तलाश में जुट गई हैं।जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वह युवक कौन है, किसके जरिये उमर गौतम के संपर्क में आया। कहां पढ़ता है ताकि उसे बचाया जा सके।
विज्ञापन
इधर, यह भी पता चला है कि एएमयू में पढ़ाई के बाद उमर का बाद में भी अलीगढ़ आना जाना रहा है। उसके यहां किससे रिश्ते हैं। किसके बुलावे पर आता जाता रहा है। कौन लोग उसके संपर्क में हैं। इन तमाम विषयों पर एटीएस जानकारी करने में जुटी है। कुल मिलाकर यहां उमर का तगड़ा नेटवर्क है।
विज्ञापन