{"_id":"60d236fa8ebc3e2e0952c16c","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali266232037","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मंडल अध्यक्ष बनते ही यज्ञपाल का विरोध शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मंडल अध्यक्ष बनते ही यज्ञपाल का विरोध शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने यज्ञपाल सिंह लोधी को अतरौली ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही विरोध शुरू हो गया है। मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक कर जिलाध्यक्ष ने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। साफ-साफ कह दिया है कि नए मंडल अध्यक्ष के साथ काम करना उनके लिए संभव नहीं है।
जिला पंचायत चुनाव में पार्टी द्वारा प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज मंडल अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र सिंह लोधी ने पद एवं पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। बागी बनकर चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। जिलाध्यक्ष ने डॉ. पुष्पेंद्र के स्थान पर यज्ञपाल सिंह लोधी को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही अतरौली ग्रामीण मंडल की राजनीति गर्मा गई। मंडल उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं मंत्री सहित कार्यकारिणी के 10 सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है कि नए अध्यक्ष के साथ किसी भी दशा में काम करने असमर्थ हैं। मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में पदाधिकारियों ने त्यागपत्र देने की धमकी दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहना है कि यज्ञपाल सिंह लोधी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विरोध से संबंधित जानकारी नहीं है।
नए अध्यक्ष का डांस करते हुए वीडियो वायरल
अतरौली ग्रामीण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष यज्ञपाल सिंह लोधी का एक स्कूल के बच्चों के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में यज्ञपाल सिंह का कहना है कि करीब डेढ़ साल पहले उनके स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का रिहर्सल चल रहा था। डांस के दौरान स्कूल के शिक्षक तथा बच्चे मौजूद थे। बच्चों को उत्साहित करने के लिए उन्होंने डांस किया था। विरोधी लोग उसे गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।