फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

बिजली, पानी व सड़क को लेकर सेवा भवन में प्रदर्शन

Sat, 19 Jun 2021 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
डोरी नगर और शक्ति नगर की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
पेयजल, सड़क एवं बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर डोरीनगर एवं शक्तिनगर के लोगों ने नगर निगम के सेवा भवन में जोरदार प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त को बुलाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने गेट बंद कर धरना दिया। प्रदर्शन में बुजुर्ग एवं दिव्यांग महिलाएं भी शामिल थीं। अपर नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद लोग वापस लौटे।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में डोरीनगर एवं शक्तिनगर के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। नल खराब पड़े हैं। इसके अतिरिक्त मोहल्लों में सड़क एवं लाइट की स्थिति बेहद खराब है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता आगा यूनुस के नेतृत्व में डोरीनगर एवं शक्तिनगर के लोग टेलीफोन एक्सचेंज के पास जमा हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए सेवा भवन कार्यालय पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को गेट पर रोकने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। अंदर जाकर कुछ समय के लिए गेट भी बंद कर दिया। सेवा भवन के भीतरी गेट पर बैठकर लोग नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी नगर आयुक्त को बुलाने की मांग कर रहे थे। लोग नगर निगम शर्म करो, स्मार्ट सिटी हाय-हाय आदि के नारे लगा रहे थे। काफी इंतजार के बाद अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने बताया कि 15 दिन में पानी व सड़क आदि की समस्याएं दूर नहीं हुईं तो नगर निगम में अनशन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। इस अवसर पर महेश चंद्र शर्मा, मो. नदीम, मो. आसिफ, नदीम अल्वी, सुरेंद्र सिंह, मोहसिन, शारदा देवी, शांति देवी, सारिका, यशोदा, अनिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोरीनगर के लिए नया नलकूप बनकर तैयार है। 15-20 में शुरू होने पर डोरीनगर एवं शक्तिनगर में पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। लाइट लगाने का निर्देश दे दिया गया है। सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed