फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News

चुनाव की घोषणा होते ही जिपं अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के दावेदार हुए सक्रिय

Tue, 15 Jun 2021 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Aligarh News
कारोना की दूसरी घातक लहर के नियंत्रण में आते ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद और ब्लाक प्रमुख के चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। ये चुनाव 15 जून से 4 जुलाई के बीच होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के सामने सपा और रालोद की मजबूत दावेदारी है। वहीं बसपा और कुछ निर्दलीय इसको त्रिकोणीय कर सकते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी विजय देवी, सपा प्रत्याशी अर्चना यादव, रालोद में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह के बीच में रोचक मुकाबला के आसार हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ में 47 सदस्यों का जिला पंचायत सदन है। जिसमें 24 सीट वाला दल ही विजयी हो जाएगा। भाजपा के नौ सदस्य पार्टी के समर्थन से, जबकि छह बागी होकर चुनाव जीते हैं। पार्टी का दावा है कि अब सभी 15 उसके साथ है। इसलिए पार्टी के पास 15 सदस्यों की ताकत है। पार्टी के पास कुछ निर्दलीय सदस्यों का समर्थन भी होना बताया जा रहा है। भाजपा की ओर से पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह राजू की समधन विजय देवी प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

इधर, भाजपा को टक्कर दे रही सपा के साथ रालोद का गठबंधन है। दोनों ने 22 सदस्यों का समर्थन होने का सार्वजनिक दावा किया है। हालांकि सपा और रालोद के सात-सात प्रत्याशी विजयी हुए हैं, लेकिन दोनों ने 22 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है। तीसरा गुट निर्दलीय प्रत्याशियों का है। जिसकी अगुवाई सुधीर सिंह कर रहे थे, लेकिन कुछ दिन पहले ही वह रालोद में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में अब निर्दलीय गुट कमजोर होता दिख रहा है। बसपा के पास भी सात प्रत्याशियों का बल है, लेकिन पार्टी की ओर से अभी तक कुछ खास एलान नहीं किया गया है। जिला पंचायत सदस्यों की 17 सीटें निर्दलियों के पास हैं। यही वजह है कि अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर घमासान मचा हुआ है। बहुमत न होने पर राजनीतिक दलों के नेता निर्दलियों को अपनी तरफ बुलाने में जुटे हैं। अब निर्दलीय ही अध्यक्ष का चुनाव तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, जिले के 12 ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पदों को लेकर भी उठापटक शुरू हो गई है। भाजपा, सपा, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी हर जोड़तोड़ कर कुर्सी की जुगाड़ में हैं। इसमें कुछ प्रत्याशी अपना गणित लगा चुके हैं तो चुनाव की घोषणा के इंतजार में रहे लोग अब जोर आजमाइश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed