फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

आठ साल पहले चोरी हुई बाइक बरामद

Sun, 06 Jun 2021 01:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर की मदद से पुलिस ने आठ साल पहले चोरी हुई मोटरसाइकिल को बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। कुछ दिन पहले बुलंदशहर के खुर्जा के रहने वाले राजेश मीणा ने अलीगढ़ यातायात पुलिस के अधीक्षक को आवेदन पत्र दिया, जिसमें कहा गया था कि उनकी बाइक स्प्लेंडर प्लस वर्ष 2013 में चोरी हो गई थी। उसका चालान अब उनके घर के पते पर आया है। इसके बाद यातायात पुलिस ने उनकी बाइक को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सिस्टम पर जोड़ दिया। 4 जून 2021 को अलर्ट आने पर मोटरसाइकिल की पहचान कर ली गई।
विज्ञापन

5 जून 2021 शनिवार को कवर कुता के पास से आठ साल पहले चोरी हुई बाइक बरामद कर ली गई। जिस व्यक्ति से चोरी की बाइक बरामद की गई है, उस पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पिछले पांच वर्षों में चोरी हुए वाहनों का डाटा अपलोड करने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर के प्रभारी को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed