फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

देहली गेट थाना पुलिस दबोचे बाइक चोर

Sat, 22 May 2021 01:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
देहलीगेट थाना पुलिस ने नादापुल के पास से तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनसे तीन दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर देहली गेट प्रमेंद्र कुमार व उनकी टीम बुधवार रात वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवकों को रोका गया। जिन्होंने अपने नाम फईम उर्फ भूरा निवासी आसिफ बाग देहलीगेट, अफजाल निवासी गोलारा विजयगढ़ बताए। इस दौरान हुई पूछताछ में पता चला कि यह बाइक रामघाट रोड महाजन होटल के पास से चोरी की गई है। उन्होंने अपने साथी साहिल निवासी शाहजमाल का नाम बताते हुए बताया कि साहिल बाइक चोरी करता है। वे निगरानी करते हैं। बाद में पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर उसके घर से पांच दोपहिया वाहन बरामद किए। आरोपियों ने स्वीकारा कि वे बाइकों के पार्ट्स अलग-अलग कर अच्छी कीमत में बेचते थे। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
ठगी व पुलिस पर हमले सहित कई मामलों में गिरफ्तारी
जिला पुलिस के गिरफ्तारी अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण मामलों में गिरफ्तारी हुई हैं। लॉकडाउन उल्लंघन में पुलिस ने 286 लोगों पर कार्रवाई की है, जबकि 46 वारंटी/वांछित दबोचे गए हैं।
विज्ञापन

मडराक पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी के मुकदमे में आरोपी जयप्रकाश यादव उर्फ बंशी निवासी मईनाथ मडराक को गिरफ्तार किया है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से करीब 21 लाख रुपये ठगे हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है। वहीं गांधीपार्क पुलिस ने कमालपुर में पुलिस पर हमला व कोतवाल को घेरने के मुकदमे में दो वांछित इशाक उर्फ इशात व शहीद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed