फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Tue, 18 May 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
जीटी रोड स्थित गांधीपार्क क्षेत्र के गांव बौनेर में एक युवक को अपने बर्थ डे पर तलवारों से केक काटना और तमंचे लहराकर फायरिंग करना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ और पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने मामले में बर्थडे मनाने वाले युवक व उसके दोस्तों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच में यह वीडियो 10 मई का बताया गया है। पता चला कि गांव बौनेर के अभिषेक ठाकुर का जन्मदिन था। उसने अपने घर की छत पर बर्थ डे पार्टी का आयोजन रखा और 19वां जन्मदिन होने के कारण 19 केक टेबल पर सजाए गए। इन केकों को तलवारों की मदद से काटा गया। साथ में तमंचे से हर्ष फायरिंग भी की गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बनाकर खुद ही अपलोड किया गया। कुछ ही दिन में वायरल हो गया और पुलिस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय गीतांजलि सिंह के अनुसार मामले में चौकी बौनेर प्रभारी की ओर से अभिषेक ठाकुर व उसके दोस्तों को चिन्हित कर लाकडाउन व महामारी उल्लंघन, हथियार प्रदर्शन का मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें अभिषेक ठाकुर उर्फ डीला केअलावा गौरव, दीपक उर्फ विल्ला, कालू, कुशलपाल, विनीसा, भूरा, कान्हा, भानू, दिवाकर, जतिन, भानू कुमार, छोटल्ला, शनि व गौतम सिंह समेत 15 नामजद व 10-12 अज्ञात आरोपी हैं। सभी गांव से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed