फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अब जिला पंचायत सदस्य की 24 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी हैं दावेदार

Mon, 19 Apr 2021 01:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विमल कुमार बघेल नामांकन पर्चा जमा करते - फोटो : CITY OFFICE
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कांग्रेस ने आज 10 प्रत्याशियों को नामांकन करवाया। शनिवार को 14 प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया की गई थी। इस तरह जिला पंचायत की 47 सीटों में से 24 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड संख्या 11 से विमल कुमार बघेल का नामांकन कराया गया है। इसके अलावा वार्ड संख्या छह से पुष्पा देवी, वार्ड संख्या 10 से सावित्री देवी, वार्ड नंबर 20 से सावित्री देवी (संयोग से वार्ड संख्या 10 और वार्ड संख्या 20 के प्रत्याशियों के नाम एक जैसे हैं) वार्ड संख्या 32 से सीमा देवी, वार्ड संख्या 34 से मंजू चौधरी, वार्ड संख्या 36 से आशा, वार्ड संख्या 39 अजय कुमार, वार्ड संख्या 46 से संगीता देवी और वार्ड संख्या 47 से मुस्तकीम ने अपने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने चुनाव प्रचार अभियान समिति का गठन किया है। इसके तहत कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों के वार्ड में जाकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उनके लिए प्रचार प्रसार का कार्य करेंगे। समिति में जिला अध्यक्ष के अलावा महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल, प्रतिमा सिंह, योगेश दीक्षित, श्योराज जीवन, गिरवर शर्मा, राजवीर प्रजापति, पूर्व मेयर प्रत्याशी मधुकर शर्मा, ठाकुर संतोष सिंह जादौन, धर्म नारायण सोनी, अखिलेश शर्मा, सूरज सिंह कश्यप, राजवीर सिंह उर्फ मुन्ना, चौधरी रामवीर सिंह, अनवर अकील, अमित सिंह, कैलाश वाल्मीकि, गौरांग देव चौहान, दिनेश शर्मा,आनंद बघेल, चौधरी हाकिम सिंह, वीरी सिंह बंजारा, चौधरी सतीश सिंह, समसुल खान, ठाकुर विनोद सिंह,धर्मेंद्र लोधी, पीतांबर सूर्यवंशी, कमल सिंह चौधरी, अरविंद शर्मा, खालिद हाशमी, आगा यूनुस, गंगाराम चौधरी, सोमबीर सिंह, राकेश देशराजन, विजयलक्ष्मी सिंह, सागर सिंह तोमर, गोपाल मिश्रा, तल्हा अबरार, शीलू चंदेल, विनेश तोमर, चौधरी वीरेंद्र सिंह, कृष्ण प्रताप आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed