फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

कोरोना : इतने पर भी नहीं सुधरोगे तो क्या अब दस गुना ही दोगे

Sat, 17 Apr 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
रेलवे रोड बाजार में बिना मास्क लगाए घूमते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। मगर बेपरवाही का आलम यह है कि आज भी लोग बिना मास्क सड़कों पर घूमने से बाज नहीं आ रहे। न तो उन्हें खुद की परवाह है और न दूसरों की। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार बिना मास्क चालान किए जा रहे हैं। हर रोज हजारों रुपये वसूले जा रहे हैं। अब तो स्पष्ट कर दिया गया है कि जुर्माना दस गुना यानी एक हजार रुपये वसूला जाएगा। ऐसे में लोग कब सुधरेंगे, ये समझ नहीं आ रहा।
कोविड प्रोटोकॉल की जिन खास बातों को लेकर सरकार, सामाजिक संगठन, डॉक्टर्स लोगों को सचेत कर रहे हैं। उनमें सबसे पहले सामाजिक दूरी, मास्क, लगातार हाथ धोना, भीड़ न लगाना, सैनिटाइजेशन आदि प्रमुख हैं। साथ ही सरकार द्वारा इन बातों को मनवाने के लिए सख्त कानून भी लागू किए गए हैं। जैसे मास्क न लगाने पर चालान और जुर्माना, भीड़ लगाने व सामाजिक दूरी का पालन न करने पर चालान व जुर्माना आदि। इसके बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे। अपने जिले में पिछले एक साल में बिना मास्क वालों से 69 लाख रुपया वसूला जा चुका है। अब पिछले आठ दिन से मास्क न लगाने वालों के खिलाफ चालान का अभियान छेड़ दिया गया है। मगर लोग जुर्माना देकर भी बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन

- लोगों को मास्क के प्रति प्रेरित करने के लिए पुलिस टीमें लगातार अपना काम कर रही हैं। अब तक तो जुर्माना वसूला जा रहा है। सरकार ने जुर्माना दस गुना करने का आदेश जारी कर दिया है। अब ठेल, ढकेल वालों पर भी सख्ती की जाएगी, क्योंकि सबसे ज्यादा भीड़ इन्हीं की दुकानों पर जुटती है। हमारी लोगों से अपील है कि खुद व समाज के लिए मास्क अवश्य लगाएं। वरना पुलिस सख्ती से पेश आएगी। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी खास तथ्य--
- मार्च 2020 से फरवरी तक 66613 चालान कर 69 लाख 96 हजार 917 रुपये बिना मास्क वालों से वसूले गए
- इस अवधि में सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ लगाने के 5752 चालान कर 9 लाख 5100 रुपये जुर्माना वसूला गया है
- धारा 144 के उल्लंघन में भी इस अवधि में पुलिस द्वारा 1333 मुकदमे पूरे जिले में दर्ज किए जा चुके हैं।
- आठ दिन के आंकड़े--
- 08 अप्रैल को 13 चालान कर 1300 रुपये वसूले
- 09 अप्रैल को 204 चालान कर 23400 रुपये वसूले
- 10 अप्रैल को 248 चालान कर 25000 रुपये वसूले
- 11 अप्रैल को 118 चालान कर 13700 रुपये वसूले
- 12 अप्रैल को 128 चालान कर 13000 रुपये वसूले
- 13 अप्रैल को 188 चालान कर 20100 रुपये वसूले
- 14 अप्रैल को 164 चालान कर 16800 रुपये वसूले
- 15 अप्रैल को 133 चालान कर 14050 रुपये वसूले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed