फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

जब तक सूरज-चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा के उद्घोष की रही गूंज

Thu, 15 Apr 2021 01:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
शोभायात्रा में शामिल डॉ. बीआर आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
डॉ.बीआर आंबेडकर की 130वीं जयंती मनाई गई। सामाजिक संगठनों से लेकर राजनीतिक संगठनों ने उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया। जगह-जगह जब तक सूरज-चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा के उद्घोष की गूंज रही।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क से डॉ. बीआर आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। झांकी व बैंड भी शामिल हुए। मेले में पूर्व महापौर शकुंतला भारती को स्मृति चिह्न भेंटकर उनका सम्मान किया गया। परंपरागत मार्गों से होते हुए शोभायात्रा पड़ाव दुबे पर संपन्न हुई। इस अवसर पर बुद्धिस्ट सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष जयसिंह सुमन, बसपा नेता सूरज सिंह, साहब सिंह जिलाध्यक्ष, अशोक कुमार एडवोकट, विजेंद्र विक्त्रस्म, महेश चौधरी, जितेंद्र राही, पूजा गौतम, अशोक कुमार निमेष, सुबोध सिद्धार्थ आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर पार्क में पूर्व कबीना मंत्री ठा. जयवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू व युवा भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह ने डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जमालपुर स्थित चौधरी निवास इस्लामिया कॉलोनी में डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। यहां गौरव कुमार, समाजसेवी अब्दुल जलील, भूपेंद्र सारस्वत, मोहम्मद शाहजेब, एमएस उपाध्याय आदि मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व ब्लॉक प्रमुख टप्पल शशी सिंह ने सारसौल चौराहा स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती मनाई गई। यहां प्राचार्य प्रो. योगेंद्र सिंह माहुर, डॉ. वीपी वर्मा, डॉ. वेदप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। आंबेडकर इंटेलेक्चुआल मिशन के तत्वावधान में पला साहिबाबाद स्थित एडीए पुलिस चौकी के निकट डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। यहां निशुल्क लाइब्रेरी व कम्पटीशन कोचिंग सेंटर की स्थापना के लिए विचार विमर्श किया गया। यहां एसवी कॉलेज के डॉ. शांति स्वरूप माहौर, टीआर कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. मधु माहौ, एलआईसी प्रबंधक गंगाचरण माहौर, सिंचाई विभाग के जेई नत्थू सिंह, उद्योगपति मुकेश डायकास्टिंग, महेंद्र माहौर, राजकुमार कोरी व समाजसेवी जगदीश माहौर ने कक्षा 10 व कक्षा 12 के लगभग 160 छात्र-छात्राओं को डायरी व कलम देकर सम्मानित किया। यहां शोभाराम तमंचा, गिरीश कुमार मूर्ति, प्रेम नारायण माहौर, नंदकिशोर माहौर, प्रमोद कुमार पप्पी, संत शरण माहौर, रामगोपाल माहौर, श्रोती लाल माहौर, दीपक कोरी, राजू फोटो वाले, सूर्या आदि मौजूद रहे।
भाकियू स्वराज अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि विकास यदुवंशी जिलाध्यक्ष छात्र सभा ने सिहानी फरीदपुर पर किसान पंचायत रखकर डॉ. आंबेडकर को याद किया। सपा के नेता पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यर्पण किया। इस मौके पर पंडित कपिल शर्मा, इंद्रदेव सिंह चौहान, लोकेश चौधरी, राजवीर सिंह, आदि लोग मौजूद रहे। दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया शाखा अलीगढ़ द्वारा डॉ. आंबेडकर पार्क में स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह सुमन बौद्ध, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत गौतम बौद्ध, प्रदेश कार्यालय सचिव सौदान सिंह बौद्ध, मंडल उपाध्यक्ष कान्ती प्रसाद, साहब सिंह बौद्ध, प्रेम चंद्र आदि मौजूद रहे।

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर जिले के किसान संगठनों ने आंबेडकर जयंती को किसान बहुजन एकजुटता दिवस के रूप में मनाया। बोनेर गांव में सभा का आयोजन किया गया। यहां सुरेश चंद गांधी, संयोजक शशिकान्त, कमलेश यादव, एआईएसएफ के जितेंद्र आर्य, मानव सेवा दल के केबी मौर्य, समता सैनिक दल के बीपी आनंद आदि मौजूद रहे। महर्षि वाल्मीकि सेना के कार्यालय पर डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल रहे। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल ने कहा कि बाबा साहब ने इस देश के लिए संविधान देखकर हर उस गरीब को न्याय दिया है। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक करोतिया, प्रदेश महामंत्री दिनेश अकेला, प्रदेश मंत्री बादल चौहान, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल चौहान, प्रेम किशोर वाल्मीकि, अर्जुन वाल्मीकि, गौरव वाल्मीकि, मुकुल वाल्मीकि, आकाश वाल्मीकि, बॉबी वाल्मीकि, दिलीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed