{"_id":"606f4ef68ebc3e590d66c9ae","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali260634390","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नरों ने काटा साथी युवक का गुप्तांग, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नरों ने काटा साथी युवक का गुप्तांग, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
महानगर के देहलीगेट थाना क्षेत्र में दो किन्नरों द्वारा अपने साथ नाचने-गाने वाले युवक का गुप्तांग काटने की वारदात सामने आई है। दो दिन पुरानी इस घटना में बृहस्पतिवार दोपहर थाने पहुंच युवक व उसके परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे जबरन किन्नर बनाने का अंदेशा समझ में आ रहा है।
पुलिस के अनुसार देहली गेट क्षेत्र निवासी एक युवक किन्नरों के साथ शादी समारोह में नाचने, गाने व ढोलक बजाने का काम करता है। उसकी बहन की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में उल्लेख किया गया है कि मंगलवार शाम को उसे इलाके के ही किन्नर मो.राजी व गुड्डी अपने साथ खैर रोड पर नेग मांगने की कहकर ले गए। इसके बाद वह नहीं लौटा। बुधवार रात 10 बजे उसे पड़ोसियों के जरिये खबर मिली कि युवक गोंडा रोड पर जख्मी हालत में पड़ा है। इस पर परिजन वहां पहुंचे और उसका इलाज कराया गया। बृहस्पतिवार दोपहर उसे थाने लाया गया। जहां उसने पूछताछ में बताया कि रात में एक कमरे में बंद कर जबरन उसका गुप्तांग काटा गया और फिर टांके लगवाए गए। जिससे वह बेहोश हो गया था। बुधवार को होश आने पर वह किसी तरह कमरे से बाहर निकला था।
इस मामले में युवक का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ-साथ दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह के अनुसार यह जांच के बाद स्पष्ट होगा कि ऐसा करने के पीछे आरोपियों की मंशा क्या रही। मगर जिस तरह से आरोप लगाए हैं, वह यही समझ में आ रहा है कि यह जबरन किन्नर बनाने का मामला रहा होगा।
विज्ञापन
इस इलाके में पहले भी हुईं हैं ऐसी घटनाएं
यह इस इलाके में पहली बार नहीं हुआ। देहली गेट के शाहजमाल, रोरावर, नीवरी रोड के इलाके में इस तरह की कई घटनाएं पूर्व में सामने आई हैं। दो मामलों में मुकदमे भी दर्ज हुए, जिनमें जबरन किन्नर बनाने के उद्देश्य से गुप्तांग काटने का आरोप लगाया गया। एक मामले में तो पुलिस ने आरोपियों को जेल भी भेजा था।