फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

वर्षों पुराने लेटर बॉक्स भी उखाड़कर ले गए निगमकर्मी

Thu, 08 Apr 2021 01:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाते सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह । - फोटो : CITY OFFICE
रामघाट रोड एवं केलानगर क्षेत्र में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस क्रम में नालों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से 17 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूला गया। क्वार्सी चुंगी के पास वर्षों पूर्व लगाए गए लेटर बॉक्स को भी निगम कर्मी उखाड़कर ले गए।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा बुधवार को क्वार्सी चौराहे से पराग डेयरी एवं पराग डेयरी से केला नगर चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। क्वार्सी तिराहे के पास नर्सिंग होम संचालक ने नाले पर बनाए गए स्लैब को यह कहकर तोड़ने से रोकने का प्रयास किया कि हम स्वयं हटा लेंगे। निगम के अधिकारियों ने कहा कि जब स्वयं हटा लेंगे तो बनाए ही क्यों थे? क्वार्सी चुंगी पर वर्षों से लगे लेटर बॉक्स को भी निगम कर्मी जेसीबी से उखाड़कर अपने साथ ले गए। चार-पांच बिजली के खंभे भी चिह्नित किए गए हैं, जिसके ऊपर तार नहीं हैं। इनसे यातायात बाधित होता है।
विज्ञापन

जल्द ही इन्हें हटाने या पीछे करने के लिए संबंधित विभाग को लिखा जाएगा। क्वार्सी चुंगी से केलानगर की सड़क पर भी कई जगह नालों पर अतिक्रमण तोड़ा गया। दुकानदार नालों पर स्लैब बनाकर सामान रख दिया है। दुकान के बाहर सड़क पर वाहन लगाते हैं। इसकी वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने बताया कि लेटर बॉक्स काफी पुराना है। ऊपर ताला लगा हुआ था और जंग के कारण नीचे का हिस्सा गलकर खाली हो गया है। उसमें कुछ नहीं था। लेटर बॉक्स को संबंधित विभाग के पास भेजवा देंगे। लेटर बॉक्स की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। लेटर बॉक्स उखाड़ते समय वीडियो भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण अभियान आगे भी जारी रहेगा। नाले पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौक-चौराहों को अतिक्रमण मुक्त रखना है ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। इस अवसर पर कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, कर्नल निशीथ सिंघल, आलोक वर्मा, प्रवीन सिंह, आरसी सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed