फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

कार्यकर्ताओं की ताकत से बुलंदी पर भाजपा : विवेक

Wed, 07 Apr 2021 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। महानगर एवं जिला कार्यालय में हवन, मिष्ठान वितरण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल एवं बूथ पर भी ध्वजारोहण किया गया। कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भाषण स्क्रीन के माध्यम से सुनाया गया।
विज्ञापन

बारहद्वारी स्थित महानगर कार्यालय पर हवन एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत से भाजपा बुलंदी पर है। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। आज यह दुनिया की सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है। महानगर अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। संचालन वैभव गौतम ने किया। इस मौके पर विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, डॉ. राजीव अग्रवाल, अनीता जैन, वीएस पाल, यतेंद्र वाईके, सुबोध स्वीटी, मनोज शर्मा, सुरेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की पार्टी है भाजपा : ऋषिपाल
अलीगढ़। जापान हाउस स्थित भाजपा जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। पूर्व जिलाध्यक्षों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सांसद सतीश गौतम, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, राज्यमंत्री संदीप सिंह, विधायक रवेंद्रपाल सिंह, राजकुमार सहयोगी व अनूप प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि भाजपा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की पार्टी है। उन्होंने भाजपा द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। मंडल एवं बूथों पर भी भाजपा नेताओं ने ध्वजारोहण किया एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कार्यालय एवं अन्य स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भाषण कार्यकर्ताओं ने सुना। चौधरी देवराज सिंह, चौधरी नत्थी सिंह, गौरव शर्मा, अन्नू आजाद, हरेंद्र कालू, शिवनारायण शर्मा, आशा सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, राम सिंह आर्य, जयदीप गौड़, आशीष कुमार आदि उपस्थित थे।

यहां भी हुए कार्यक्रम
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह लोधी के नेतृत्व में विद्यानगर स्थित सांसद कार्यालय पर स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। अमित, मिनेश, राहुल, पंकज, भोला दिवाकर आदि मौजूद थे। नगर पंचायत इगलास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशी सिंह शामिल हुईं। इससे पूर्व उन्होंने अपने खैर बाईपास रोड स्थित आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। सतेंद्रपाल सिंह, प्रमेेंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित थे। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के आगरा रोड मुकुंदपुर स्थित कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद सुनाया गया। जिलाध्यक्ष अर्पित तिवारी, पवन माहौर, शुभम शर्मा आदि मौजूद थे। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष जयगोपाल वीआईपी के नेतृत्व में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। अलोक प्रताप सिंह, विशाल आनंद आदि मौजूद थे। हैल्पिंग हैंड सोसाइटी महिला विंग द्वारा आभा रीजेंसी में स्थापना दिवस मनाया गया। सरिता माहेश्वरी, रजनी सुंदरम वार्ष्णेय आदि मौजूद थी। भाजपा आईटी विभाग द्वारा संयोजक विक्रांत गर्ग के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। आदित्य अग्रवाल, विनय रत्न अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed