फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

यात्रा के दौरान किसानों की पुलिस से नोकझोंक

Tue, 23 Mar 2021 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
घंटाघर आंबेडकर पार्क में धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर शहीदी यादगार किसान यात्रा के दौरान सोमवार को किसानों और पुलिस में जमकर नोकझों हुई। आंबेडकर पार्क में जुटे किसानों को पुलिस ने घेर लिया।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार, 12 बजे से किसान नेता व कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क पर जुटना शुरू हो गए थे। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल ने अंबेडकर पार्क को घेर लिया। किसानों ने विरोध में जमकर नारेबाजी की। मोर्चा संयोजक शशिकांत, अखिल भारतीय किसान सभा के इदरीश मोहम्मद, बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के सोरन सिंह बौद्ध, भाकियू अम्बावता के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, भाकियू महाशक्ति के संगठन मंत्री सुरेशचंद गांधी, अखिल भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामखिलाडी सविता, महिला किसान नेता कमलेश यादव की पुलिस अधिकारियों के साथ काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। काफी देर तक आंबेडकर पार्क में किसानों को पुलिस ने घेरे रखा। काफी जद्दोजहद के बाद किसान अंबेडकर पार्क से बाहर आने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

मामला बिगड़ते देख एसीएस द्वितीय रंजीत सिंह और सीओ सिविल लाइंस अनिल समानिया भी पहुंच गए। बाद पुलिस सुरक्षा में किसान यात्रा को शहर से रवानगी कराई। किसान नारेबाजी करते हुए नगलिया गांव पहुंचे। यहां सभा की गई। यात्रा में शामिल प्रो अशोक प्रकाश ने तीनों कानूनों को जनविरोधी करार दिया। इसके पश्चात चूहुरपुर, कन्होई व गभाना में नुक्कड़ सभाएं कीं। सभा के दौरान गभाना मंडी में अराजक तत्वों का समूह आ गया। वे संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक शशिकांत समेत किसान नेताओं के साथ धक्कामुक्की करने लगे। उनका कहना था कि हम इस मंडी में किसानों की सभा नहीं होने देंगे। तभी मंडी में किसान आंदोलन के सैकड़ों समर्थकों का समूह आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में सभा के पश्चात यात्रा के दौरान चंडौस व पिसावा के मुख्य बाजारों में सभाओं का आयोजन हुआ। देर शाम सभी किसान मीरपुर में 92 वर्षीय किसान संग्राम समिति के संस्थापक कामरेड देवीप्रसाद से भेंट की। सभी कारह गांव में किसान रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार सुबह शहीद ए आजम भगत सिंह की कर्मस्थली शादीपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed