फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

जिनको चाह न थी जीत-हार की, ऐसे थे लॉकडाउन के सारथी

Mon, 22 Mar 2021 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
मजहर उल कमर को सम्मानित करते राजीव माहेश्वरी, विवेक शर्मा, दीपक माहेश्वरी। - फोटो : CITY OFFICE
समृद्धि टाउनशिप की ओर से रविवार को मैंगो आर्चिड में लॉकडाउन सारथी सम्मान समारोह का आयोजन किया। यहां वक्ताओं ने कहा कि लॉकडाउन में जिन समाजसेवियों ने समाज सेवा की। उनके मन में जीत हार की परवाह नहीं थी। इंसानियत के नाते इन्होंने सहयोग का हाथ बढ़ाया और समाज में अहम भूमिका अदा की। इसी कारण लॉकडाउन के सारथी का सम्मान किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, उद्योगपति धनजीत वाड्रा, लिंक लॉक के निदेशक खुर्रम जफर, होटल ग्रुप ऑफ आभा के सीएमडी अखिल गुप्ता, समृद्धि टाउनशिप के निदेशक सुमित सराफ, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी ने दीप जलाकर किया। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने कहा कि अलीगढ़ शहर बहुत अच्छा है। यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं। लॉकडाउन में श्रमिक जब पैदल जा रहे थे तो समाजसेवी आगे आए और विभिन्न जगह पहुंचकर उन्हें भोजन उपलब्ध करा रहे थे। भ्रमण के दौरान ऐसे लोगों से मुलाकात होती थी। कोरोना से लड़ने में यह सहयोग भी काफी अहम था। ऐसी समाजसेवा पर जब सम्मान होता है तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उद्योगपित धनजीत वाड्रा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने कोरोना काल में जिस तरीके से रोकथाम के इंतजाम किए।
विज्ञापन

उस प्रक्रिया को विदेशों में भी अपनाया गया। दुनिया में भारत ही ऐसा देश है, जिसने तेजी के साथ इस संकट से उभरने का काम किया है। इसके लिए पीएम-सीएम बधाई के पात्र हैं। उद्यमियों की भी सरकार ने मदद की। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि शेखर सराफ परिवार ने उनकी स्मृति में लॉकडाउन सारथी सम्मान समारोह का आयोजन कर समाजसेवियों का उत्साहवर्धन किया है। लेकिन अभी संकट पूरी तरह छटा नहीं है। जागरुकता व सजगता बरकरार रखनी है। समृद्धि टाउनशिप के डायरेक्टर सुमित सराफ ने कहा कि उनके पिता शेखर सराफ ने संकट के समय समाजसेवा के लिए हमेशा प्रेरित किया। उन्हीं के पद चिह्नों पर चलकर ऐसा आयोजन किया, जिससे सामाजिक संगठन व समाजसेवियों का हौसला बढ़े। संचालन एएमयू जिम्नेजियम कोच मजहर-उल-कमर व राज सक्सेना ने किया। शेखर दि रियल एस्टेट के निदेशक अमित सराफ ने आभार व्यक्त किया। यहां हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, आकांक्षा सराफ, कुलदीप चौधरी, कुशल चौधरी, पिंटू शर्मा, राधे ठाकुर, राहुल गिरी, मनोज पंडित सहित शहर के विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको दिया गया लॉकडाउन सारथी सम्मान
एएमयू के संगीत शिक्षक जॉनी फॉस्टर, जेएन मेडिकल कालेज के डॉ. जमील अहमद, डॉ. शोएब अंसारी, डॉ. सुमित वार्ष्णेय, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. सुवेक वार्ष्णेय, डॉ. भरत वार्ष्णेय, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अनुज गोविंद, डॉ. अतुल गोविंद, डॉ. रजत सक्सेना, देवेंद्र सैनी, मानव उपकार संस्था के विष्णु कुमार बंटी, उर्मिला फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी निर्वेश कुमार गुप्ता, डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह, नेम सिंह सोलंकी, नवनीत माहेश्वरी छर्रा, संदीप नक्षत्र, योगेश प्रधान, विक्रांत जौहरी, डॉ. लोकेश शर्मा इगलास, इंजीनियर हिमांशु मित्तल अतरौली, सुरेश चंद्र पेठा, संदीप शर्मा, श्याम सारस्वत, नेहा जॉयसी, शिखा जॉयसी, गौरी पाठक, भूपेंद्र शर्मा, आलोक वात्सल्य, उड़ान सोसाइटी के डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा, हेल्प डेस्क के रूपेश पाठक, लीना कुमार, अमित अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र कुमार, रईश पाल सिंह, ईश्वरदास वर्मा, राहुल भाटी, हनी वार्ष्णेय, शरद बंसल, शैलेंद्र सिंह टिल्लू, आमिर आविद, ओपेश अग्रवाल, डॉ. अंशू सक्सेना, शुभव वाधवा।

लाजेश कुमारी के मंच पर पहुंचने पर सभी हो गए भावुक
अलीगढ़। दिवंगत शेखर सराफ की पत्नी व शेखर दि रियल एस्टेट की चेयरपर्सन लाजेश कुमार जब मंच पर पहुंची तो यहां सभी भावुक हो गए। लाजेश कुमारी ने संजीव राजा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के अध्यक्ष राजीव माहेश्वरी, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा महानगर अध्यक्ष विवेक शर्मा, रीतेश भूतड़ा, शेयर ब्रोकर दीपक माहेश्वरी, कमल माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से संचालन कर रहे एएमयू जिम्नेजियम कोच मजहर-उल-कमर का स मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed