फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

टेंट निर्माण में सृजना गुमाला टोली रही विजेता

Sat, 20 Mar 2021 01:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
आईआईएमटी के स्काउट-गाइड शिविर का दीप जलाकर शुभारंभ करते पंकज महलवार। - फोटो : CITY OFFICE
आईआईएमटी में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। टेंट निर्माण में सृजना गुमाला टोली विजेता रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव पंकज महलवार, स्काउट-गाइड प्रशिक्षक प्रेम शंकर सारस्वत, प्राचार्य शंभू केएन सिंह रावत, मदर टेरेसा प्राचार्या डॉ. स्वर्णलता याज्ञनिक, मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष डॉ. इंदू सिंह, डॉ. अजीता सिंह, डॉ. अंजू सक्सेना ने दीप जलाकर किया। छात्र-छात्राओं ने डिजिटल भारत, कोविड महामारी व स्वतंत्र भारत पर डांस प्रस्तुत किया।

कोरोना योद्धा, महामारी शिक्षा, तनाव, बेरोजगारी, अनलॉक, जनता कर्फ्यू, क्वारंटीन विषय पर नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। टेंट निर्माण में सृजना गुमाला टोली पहले, मोहित चौहान-विकास खन्ना टोली दूसरे व डॉ. रणदीप गुलेरिया-आत्मनिर्भर सुता टोली तीसरे स्थान पर रही। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में जसलीन भल्ला टोली प्रथम, आत्मनिर्भर सुता टोली द्वितीय व मोहित चौहान टोली तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर उर्वशी अवस्थी, तनु गर्ग, डॉ. एसएफ उस्मानी, डॉ. सुनील चौहान, डॉ. सुमनलता गौतम, डॉ. मधु चाहर, भीष्मवृत यादव, दीपशिखा, शिखा चौहान, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed