फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

खेल मैदान पर कब्जा, विधायक की भी नहीं सुन रहा नगर निगम

Fri, 19 Mar 2021 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
खेल मैदान पर कब्जा कर लोगों ने खड़े क‌िए वाहन। - फोटो : CITY OFFICE
नगर क्षेत्र के जयगंज स्थित बालक पाठशाला संख्या 21, 35 और 54 के लगभग 250 नौनिहालों के खेल मैदान पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। नौ जनवरी 2021 को शहर विधायक संजीव राजा ने इसकी शिकायत नगर निगम से की थी और मैदान को कब्जा मुक्त कराने के लिए भी कहा था। इतने दिन बाद भी नगर निगम ने समस्या का निस्तारण नहीं किया है। ऐसे में स्कूल के बच्चे खेलने के लिए इधर-उधर मैदान तलाशते रहते हैं।
विज्ञापन

जयगंज में एक ही परिसर में तीन विद्यालय संचालित होते हैं। स्कूल परिसर के बगल में खेल मैदान है, जिसमें विगत महीने नगर निगम का ट्यूबवेल लगाया गया था। इस ट्यूबवेल पर तैनात कर्मचारी की साठगांठ की बदौलत कुछ लोगों ने मैदान पर कब्जा कर लिया है। वाहन खड़े करते हैं, कुर्सियां डालकर वहां पर बैठते हैं। स्कूल की तरफ के रास्ते को ईंट लगाकर बंद कर दिया है। स्कूल के बच्चों को मैदान में आने नहीं दिया जाता है। यह हाल तब है, जब इसकी शिकायत खुद शहर विधायक संजीव राजा नौ जनवरी को नगर निगम में कर चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शहर विधायक के माध्यम से नगर निगम में शिकायत की गई थी। बच्चों को मैदान में कुछ लोग घुसने नहीं देते हैं। नगर निगम ने कोई समाधान नहीं किया तो उन लोगों के हौसले बढ़ गए हैं। यही कारण है कि मैदान और स्कूल के मार्ग को ईंटें लगाकर बंद कर दिया है। इसकी जानकारी बीएसए को दी जाएगी। -बिंदु शर्मा, प्रधानाध्यापिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दो लाख दस हजार पढ़ते हैं नौनिहाल
जिले में 766 उच्च प्राथमिक पाठशाला व 1733 प्राथमिक पाठशाला हैं। इनमें कई विद्यालयों का संविलियन हुआ है। इन सभी स्कूलों में तकरीबन दो लाख दस हजार बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed