फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

महिला व उसकी बेटी को हिरासत में लेने पर थाने पर हंगामा

Wed, 17 Mar 2021 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी ने घर में काम करने वाली महिला और उसकी बेटी पर घर में चोरी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। दोनों को हिरासत में लेने पर नगर सफाई मजदूर संघ और अन्य भाजपा नेता विरोध में पहुंच गए। दूसरे पक्ष से भी तहरीर दी गई। पुलिस ने महिला व उसकी बेटी को छोड़ दिया है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी ने मंगलवार को थाना सिविल लाइन में तहरीर दी कि उसके यहां एक महिला और उसकी बेटी पिछले 4 वर्ष से घरेलू काम करती हैं। पिछले दिनों घर में से कुछ पैसे चोरी हो गए हैं। शक है कि वह महिला और उसकी बेटी ने चुराए हैं। पुलिस ने महिला और उसकी बेटी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी जब नगर सफाई मजदूर संघ के प्रदीप भंडारी व अन्य नेताओं को हुई तो वह भी थाने पहुंच गए। भाजपा नेता अजय गुप्ता भी पहुंच गए। उन्होंने महिला और उसकी बेटी को हिरासत में लिए जाने का विरोध किया। पुलिस को महिला और उसकी बेटी ने बताया कि व्यापारी का बेटा उसकी बेटी पर गंदी नजर रखता है। कुछ ही दिनों में उसकी बेटी की शादी होने वाली है। बेटे की हरकत की शिकायत जब व्यापारी से की तो व्यापारी ने चोरी का झूठा आरोप लगाकर इस तरह दबाव बनाया और मुंह बंद रखने की हिदायत दी। पुलिस ने महिला पक्ष से भी तहरीर ले ली है। थाना सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक वह इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्रस्तुत किए गए तथ्यों की जांच करेगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed