फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए खुलेंगे प्रेरणा केंद्र

Fri, 27 Nov 2020 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर महिलाओं को रोजगार देने की दिशा में काम कर रहे जिलाधिकारी ने एक और नायाब पहल की है। अब जिले में नुमाइश मैदान से लेकर मंडी, ब्लॉक कार्यालयों और तहसीलों में 25 ऐसे केंद्र खोले जाएंगे, जहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाई जा रहीं, दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बिक्री की जा सके। इन वस्तुओं की पैकेजिंग, ब्रांडिंग का जिम्मा डीसी एनआरएलएम को सौंपा गया है। वह महिला समूहों को पैकेजिंग और ब्रांडिंग मैनेजमेंट के गुर सिखाएंगे। सोशल मीडिया पर ब्रांडिंग करना मुख्य उद्देश्य रहेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिले में कई स्वयं सहायता समूहों द्वारा कपड़े, जूते, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, जैविक खेती, आचार आदि उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। अभी तक समूह अपने उत्पादों को बाजार में जाकर दुकानदारों को बेचते थे, जिसकी एवज में उनको उतना लाभ नहीं मिल पाता, जितने की वह हकदार है। इसलिए अब इन समूहों के खुद के बिक्री केंद्र खुलवाने का फैसला जिला प्रशासन ने लिया है। प्रथम चरण में 25 समूहों के नुमाइश मैदान, मंडी, ब्लाक कार्यालयों में बिक्री केंद्र खुलवाने का निर्णय लिया गया है। दूसरे चरण में समूहों और बिक्री केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसका पूरा प्रारूप तैयार कर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

साथ ही शासन से अनुरोध किया है कि वह अलीगढ़ के इस रोजगार मॉडल को अपनाकर पूरे प्रदेश में इसे लागू कराए। कोरोना काल में जिस प्रकार से रोजगार का संकट पैदा हुआ है, उससे उबरने में यह मॉडल बहुत हद तक कारगर साबित होगा। इससे पहले समूहों को राशन की दुकान खुलवाने और हर सरकारी कार्यालय में प्रेरणा कैंटीन खुलवाने का निर्णय भी अलीगढ़ प्रशासन ने ही लिया था, जिसे मुख्यमंत्री से पूरे प्रदेश में लागू कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed