फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

वर्षों से गैरहाजिर नौ शिक्षकों की होगी सेवा समाप्त

Fri, 25 Sep 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
वर्षों से गैरहाजिर चल रहे बेसिक शिक्षा विभाग के नौ शिक्षक-शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त होगी, क्योंकि कई दफा नोटिस देने के बाद भी इन शिक्षकों ने कोई जवाब नहीं दिया है। अब बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने शिक्षकों को 30 सितंबर तक अपना पक्ष रखने के लिए अंतिम मौका दिया है।
विज्ञापन

विकासखंड बिजौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ेसरा की शिक्षिका प्रीति सिंह 1 मार्च 2017 से अनुपस्थित हैं। इसी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बढ़ारी खुर्द के शिक्षक अचल कुमार लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। विकास खंड खैर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाकनेर की शिक्षिका अंकिता अग्रवाल लंबे समय से अनुपस्थित हैं। विकासखंड चंडौस के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिसावा की शिक्षिका शालू गौड़ 2 जुलाई 2019 से, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनिहावर के शिक्षक अमित कुमार 29 जुलाई 2018 से, प्राथमिक विद्यालय विसारा की शिक्षिका प्रीति गोयल 10 जनवरी 2019 से अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन

इसी तरह विकासखंड जवां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिगसपुरी की शिक्षिका सविता यादव दिसबंर 2016 से, प्राथमिक विद्यालय सुवकरा की शिक्षिका तरन्नुम 26 जुलाई 2019 से व पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगौला की शिक्षिका तसलीम मोमिन कई वर्ष से लगातार गैरहाजिर चल रही हैं। इस संबंध में बीएसए ने इन शिक्षकों को अपना पक्ष रखने के लिए अंतिम मौका दिया है। उन्होंने कहा कि अगर निर्धारित तिथि तक शिक्षक-शिक्षिकाएं अपना पक्ष नहीं रखतीं तो उन्हें विभागीय आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed