{"_id":"5f5690a68ebc3e43bd16f756","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2432317136","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू ने हिंदू महासभा के अशोक पांडे के खिलाफ तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू ने हिंदू महासभा के अशोक पांडे के खिलाफ तहरीर दी
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संबंध में आपत्तिजनक बयान देने पर थाना सिविल लाइन में हिंदू महासभा के नेता अशोक पांडे के खिलाफ तहरीर दी गई है।
एएमयू के सुरक्षा निरीक्षक हसीन अहमद खान की ओर से दी गई इस तहरीर में कहा गया है कि गत दिनों केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा विश्वविद्यालय की प्रशंसा की गई थी। इस पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार पांडे द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस करके केंद्रीय मंत्री के संबोधन को गलत बताया गया। उनके संबोधन का मजाक उड़ाया।
साथ ही विश्वविद्यालय और यहां के विद्यार्थियों को आतंक से जोड़ा। तहरीर में कहा गया कि अगर अशोक पांडे का यह वीडियो समाज में वायरल हुआ है तो सामाजिक शांति के लिए नुकसानदायक होगा। इस संबंध में संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई की जाए। ब्यूरो