{"_id":"5f3c38fb8ebc3e3d0144c698","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali24149040","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से शराब सेल्समैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से शराब सेल्समैन की मौत
विज्ञापन
महानगर के गांधी पार्क क्षेत्र के बौनेर स्थित एक शराब के ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन की मंगलवार सुबह ठेका खोलते समय शटर में उतरे करंट से मौत हो गई।
26 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र बनी सिंह निवासी पला साहिबाबाद, सासनी गेट बौनेर के शराब ठेके पर सेल्समैन था। हर रोज की तरह मंगलवार को भी वह ठेका खोलने पहुंचा था। दुकान का शटर उठाते समय शटर किसी प्रकार से बिजली के तार से लग गया। इससे उसमें करंट उतर आया। राकेश घटना में बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे शटर से हटाया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार वाले भी पहुंच गए। घटना से उनमें कोहराम मच गया। राकेश तीन बच्चों का पिता था। ब्यूरो
खून की उल्टी के बाद ई रिक्शा चालक ने तोड़ा दम
महानगर के सिविल लाइंस इलाके के नौरंगीलाल इंटर कालेज के सामने मंगलवार शाम एक ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
गांधीपार्क क्षेत्र के पला फाटक निवासी 60 वर्षीय पप्पू ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। हर रोज की तरह वह मंगलवार सुबह घर से ई रिक्शा लेकर काम पर निकले थे। शाम करीब पांच बजे राजकीय नौरंगीलाल इंटर कॉलेज के बाहर सवारियां बैठा रहे थे। तभी उनको अचानक से खून की उल्टी हुई। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर थाना इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले मौके पर आए। उन्होंने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव ले जाने की मांग की। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिवार को सौंप दिया। ब्यूरो