फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

आरटीओ में फिर से शुरू हुआ लर्निंग लाइसेंस बनवाने का काम

Tue, 18 Aug 2020 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
कोरोना के चलते परिवहन विभाग के संभागीय कार्यालय में बंद हुआ लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनने का काम फिर से शुरू हो गया है। मगर, अब हर दिन सिर्फ 40 लाइसेंस ही बनेंगे। कोरोना के चलते भीड़ को रोकने के लिए यह व्यवस्था शासन स्तर से की गई है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह के मुताबिक शासन की ओर से अलीगढ़ में पहले हर दिन 200 लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था की गई थी। मगर, अब कोरोना के चलते इसे सिर्फ 40 आवेदन प्रतिदिन कर दिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुराने आवेदकों को फिर से फीस जमा नहीं करनी है। उनकी पुरानी फीस पर ही नया स्लॉट बुक कर टेस्ट का समय और दिन मोबाइल पर संदेश भेजकर बता दिया जाएगा। इसके बाद भी किसी को कोई समस्या आती है तो वह ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी लेने के लिए टोल फ्री नंबर 18005723363 पर फोन कर सकता है। फोन करने पर आवेदकों को लाइसेंस संबंधी सभी जानकारी मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed