फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

‘गंदगी भारत छोड़ो अभियान’ की सफलता बड़ी चुनौती

Mon, 10 Aug 2020 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
रामघाट रोड स्थित एडीए कार्यायल के पास फेंका गया कूड़ा। - फोटो : CITY OFFICE
महात्मा गांधी के ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ की तर्ज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘गंदगी भारत छोड़ो’ का नारा दिया है। महानगर में गंदगी को हटाना किसी चुनौती से कम नहीं है। नगर निगम द्वारा पूरी फौज के साथ ‘गंदगी भारत छोड़ो अभियान’ शुरू किया गया है।
विज्ञापन

भले ही अलीगढ़ शहर को स्मार्ट सिटी का नाम मिल गया है, लेकिन सचमुच में स्मार्ट बनने में अभी वक्त लगेगा। अभी बरसात का समय है। 15 मिनट की बारिश के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के घर के सामने घुटने भर पानी भर जाता है। घुटने भर पानी पार कर लोग सांसद सतीश कुमार गौतम के घर तक पहुंचते हैं। शहर के कुछ दूसरे हिस्सों का हाल तो और भी बुरा है। बारिश के बाद घर व दुकान में जलभराव होता है। अगर नाले की सफाई समय पर हो गई होती तो जलभराव की नौबत नहीं आत्री।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता आगा यूनुस कहते हैं कि नगर निगम के अधिकारी भी देश के नेताओं की तरह बयानवीर एवं भाषणवीर हो गए हैं। स्मार्ट सिटी कूड़े के ढेर पर बैठा है। धार्मिक स्थलों के पास पड़े कूड़े भी समय से नहीं उठ रहे हैं। शहर नारों से कूड़ा मुक्त नहीं होगा, उसके लिए धरातल पर काम करना होगा। शहर के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि यहां की स्थिति क्या है। जमीन पर कार्य किए बिना कोई नारा सार्थक नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामारी के बाद अधिक निकल रहा प्लास्टिक कचरा
महानगर में रोज करीब 400 टन कूड़ा उठता है। इसमें से 15 से 20 प्रतिशत तक प्लास्टिक कचरे होते हैं। एटूजेड के अधिकारी समय सिंह कहते हैं कि महामारी के पहले कचरों में प्लास्टिक की मात्रा काफी घट गई थी। इसका कारण प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाना था। प्रयोग भी काफी कम हो गया था, लेकिन महामारी फैलने के बाद एक बार प्लास्टिक कचरा अधिक निकल रहा है। यह चिंताजनक स्थिति है। प्रधानमंत्री के गंदगी भारत छोड़ो के नारे को अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्लास्टिक के प्रयोग को सीमित करना सबसे जरूरी है।

नगर निगम का अभियान शुरू
अलीगढ़। नगर निगम द्वारा आज से शहर में गंदगी भारत छोड़ो अभियान का शुरुआत किया गया है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल के निर्देश पर सभी आठ सर्किल क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में नाले नालियों की सफाई, गलियों में सफाई, चुना, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, सैनिटाइजेशन, एंटी लारवा फागिंग आदि काम किये जा रहे हैं। इस अभियान में 35 अधिकारी, 155 सामान्य कर्मचारी, 1030 सफाई कर्मचारियों की 40 टीमें लगी है। आज फिरदौस नगर, कृष्णापुरी, नगला जमालपुर, हमदर्द नगर जमालपुर, भुजपुरा रोड, हड्डी गोदाम रोड, होली चौक, मैरिस रोड चौराहा, सराय गढ़ी, खेरेश्वर मंदिर रोड, मथुरा बायपास रोड, जवाहर नगर, सरसौल चौराहा, गूलर रोड आदि क्षेत्रों में अभियान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed