{"_id":"5f2091298ebc3e9f6e0a9748","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali239845014","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में फंसे मिठाई कारोबारी को सीएम योगी से उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में फंसे मिठाई कारोबारी को सीएम योगी से उम्मीद
विज्ञापन
कोल विधायक अनिल पाराशर को ज्ञापन देते मिठाई कारोबारी।
- फोटो : CITY OFFICE
रक्षाबंधन के ठीक पहले दो दिनी लॉकडाउन से घेवर का स्वाद फीका पड़ने की आशंका है। इस घबराए मिठाई कारोबारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उम्मीद है। मिठाई कारोबारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कारोबार करने की अनुमति देने का आग्रह किया गया है।
अगस्त को रक्षाबंधन है। मिठाई कारोबारियों के लिए यह बड़ा अवसर होता है। सर्वाधिक घेवर की बिक्री होती है और जनपद में करोड़ों का कारोबार होता है। रक्षाबंधन के ठीक पहले शनिवार और रविवार को लॉकडाउन पड़ रहा है। ऐसे में सोमवार को दुकान खुलने पर सामाजिक दूरी के नियम का पालन मुश्किल है। शहर के मिठाई कारोबारी सुमित अग्रवाल, नकुल, निखिल वार्ष्णेय, आशीष अग्रवाल, अमित ख्यालीराम और अनिल सिंध आदि कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक संजीव राजा और जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह से मुलाकात कर चुके हैं। सुमित अग्रवाल का कहना है कि जिलाधिकारी ने शासन तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया है। सुमित अग्रवाल का कहना है कि प्रदेश के मिठाई व्यापारी इसको लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन दे रहे हैं। प्रदेश स्तर पर मिठाई कारोबारी मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं।
परंपरा का हवाला देकर सांसद ने सीएम से किया है आग्रह
सांसद सतीश कुमार गौतम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खत लिखकर शनिवार और रविवार को मिठाई कारोबारियों को दुकानें खोलने की अनुमति देने का आग्रह किया है। उन्होंने लिखा है कि रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई को मिठाई खिलाती है। दुकानें बंद रहने के कारण बहनें अपने भाई को मिठाई नहीं खिला पाएंगी। इसलिए भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए मिठाई की दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए। कोल विधायक अनिल पाराशर ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर मिठाई कारोबारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया है।