{"_id":"5f0b68488ebc3e63cf3706c0","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali238476062","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दूसरे दिन सात मुकदमे दर्ज, आठ वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के दूसरे दिन सात मुकदमे दर्ज, आठ वाहन सीज
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान दुबे का पड़ाव पर बाइक सवारों को रोकते पुलिस कर्मी।
- फोटो : CITY OFFICE
लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार के अवकाश ने भी भरपूर साथ दिया। अधिकांश बाजारों, सड़कों और गलियों में सुबह 11 बजे के बाद सन्नाटा ही दिखा। इस पर पुलिस प्रशासन की सख्ती का भी असर रहा। वहीं, पुलिस ने वाहनों की बेवजह आवाजाही पर भी कानूनी कार्रवाई की। इस दौरान सात मुकदमे दर्ज किए गए। आठ वाहन मौके पर सीज किए गए। ई-चालान के साथ मौके पर 134750 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले गए और 1027100 रुपये का चालान ई-सिस्टम से घरों पर भेजा गया है। जिसको वाहन स्वामी बाद में जमा कराएंगे। पुलिस ने तीन मुकदमे देहलीगेट, तीन क्वार्सी और एक अतरौली थाने में दर्ज किया है। वहीं, बिना मास्क के 733 चालान और वाहनों के 555 चालान किए गए है।
एसएसपी मुनिराज जी ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान बेवजह घरों से निकलने वालों के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। पुलिस थानों और कंट्रोल रूम को कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। इधर, लॉकडाउन में सुबह से ही बाजारों में दूध, दही, सब्जी, फल की बिक्री हुई, ये दुकानें छह बजे से खुल गई थीं। ग्यारह बजते बजते दुकानें बंद हो र्गइं। देहात के इलाकों में ये दुकानें साढ़े ग्यारह बजे तक खुली। वहीं, मोहल्लों की दुकानें 12 बजे तक खुली रहीं।
इसके बाद शाम को केवल दूध की दुकानें 4 से 6 बजे तक खुलीं। जिसमें दूध, दही की बिक्री हुई। हालांकि कई दुकानदारों ने इस लॉकडाउन में चोरीछिपे शटर उठा कर जरूरी सामानों की बिक्री की। पान मसाला, सिगरेट के दुकानदारों ने भी मौके पर फायदा उठाया। अधिकांश दुकानदारों ने लॉकडाउन का सौ फीसदी का पालन किया। इन सभी ने सोमवार को नियमानुसार दुकानें खोलने को कहा। लॉकडाउन में दौरान शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर चेकिंग हुई, जिसमें कई वाहनो को रोक कर उनके कागज भी जांच गए। शहर के प्रवेश मार्ग के चौराहे पर भी सख्ती बरती गई।