{"_id":"5f038bf78ebc3e42ad368be6","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali237994726","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेपनाह मोहब्बत को निकल गया प्रेम त्रिकोण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेपनाह मोहब्बत को निकल गया प्रेम त्रिकोण
विज्ञापन
महावीर कुमार उर्फ माही को कॉलर खींचकर ले जाते आरोपी सीसीटीवी में कैद।
- फोटो : CITY OFFICE
महावीर की हत्या के पीछे पुलिस की शुरुआती जांच में लव ट्राई एंगल (प्रेम त्रिकोण) का मामला सामने आया है। डांस टीचर महावीर पिछले दो साल से अपनी डांस छात्रा से बेपनाह मोहब्बत करने लगा था। यह बात उसने परिवार वालों को भी बता दी थी। बेटे की मोहब्बत के आगे परिवार वाले भी खामोश थे। मगर, उस मोहब्बत ने उसकी जान ले ली। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वाले बेसुध हैं। वह पुलिस से सिर्फ हत्यारोपियों को सजा देने की मांग कर रहे हैं।
टीचर और शिक्षक के बीच इसी बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। मगर, इस कहानी में नगला मानसिंह का एक युवक आ गया। वह भी युवती से प्यार करता है। उसने युवती के परिवार वालों को शादी के लिए राजी कर लिया था। यह बात महावीर को नागवार गुजरने लगी। इधर, महावीर और युवती के प्रेम संबंधों को विनय को पता लगा तो वह विरोध करने लगा। बताया जा रहा है कि कई बार महावीर और विनय की फोन पर युवती को लेकर अनबन भी हुई। एक पखवाड़े से दोनों में कुछ ज्यादा तनाव था। विनय उसे धमकी भी दे रहा था। कुछ लोगों ने समझौते का प्रयास भी किया था। इसकी जानकारी महावीर के परिवार वालों को भी हो गई। मगर, उन्हें हत्या तक बात पहुंचने की आशंका न थी।
इधर, प्यार में पागल महावीर सोमवार को अपनी प्रेमिका का फोन आने पर उससे मिलने पहुंच गया। मगर, छानबीन में सामने आया है कि प्रेमिका ने विनय के कहने पर महावीर को फोन कर बुलाया था। इसी बीच विनय अपने दो साथियों को लेकर आया और महावीर को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के पिता शंकर लाल ने बताया कि महावीर पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। छोटा होने के चलते सबका प्रिय था। हर कोई उसे खुश देखना चाहता था। मगर, पल भर में परिवार की खुशियां छीन ली गईं। थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कराकर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की गई है।