फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

22.48 लाख की लूटः हाथ लगे अहम सुराग...सब ठीक रहा तो लूट खुल जाएगी आज

Thu, 04 Jun 2020 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
महानगर के समद रोड पर 22.48 लाख की लूट में पुलिस लूट की मुखबिरी देने वाले अहमद किरदार तक पहुंच गई। बस फिर क्या था, कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने ताबड़तोड़ अभियान छेड़ा और यह अभियान देर रात समाचार लिखे जाने तक जारी रहा। पुलिस का मुख्य उद्देश्य लूटी गई रकम की बरामदगी और लुटेरों की गिरफ्तारी था। उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि बृहस्पतिवार को इस लूटकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। देर रात तक अफसर यही कहते रहे कि सब ठीक है, जल्द सच्चाई सामने लाई जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 11.30 बजे सिविल लाइंस के समद रोड एलआईसी बिल्डिंग के बाहर हुई लूट के मामले में लगातार हाथ पैर मार रही पुलिस की पांच टीमों को मंगलवार को ही महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग गए थे। यह बात खुद यहां आए एडीजी ने स्वीकारी थी। बुधवार को पुलिस उस अहम किरदार तक पहुंच गई, जिसने लूट की मुखबिरी दी थी। इसके बाद पुलिस की बांछें खिल गईं और उससे कड़ियां जोड़ते हुए देर रात पुलिस माल बरामदगी व लुटेरों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। देर रात तक अधिकारी राहत महसूस कर रहे थे। जिस तरह से पुलिस की भागदौड़ चल रही थी, उससे अनुमान यही लगाया जा रहा था कि जिले का नया गिरोह इस लूट में शमिल रहा है। पुलिस टीम अकराबाद से लेकर टप्पल तक लगातार दबिश दे रही थी। कुछ जगहों से रकम बरामदगी की जा रही थी तो कुछ जगह से लुटेरों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी थे। एसएसपी मुनिराज जी के अनुसार जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed