{"_id":"5ed7f41e8ebc3e908f687842","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali235249455","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई सीएसी ब्रांच मैनेजर समेत 12 अफसर व स्टाफ की होगी सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई सीएसी ब्रांच मैनेजर समेत 12 अफसर व स्टाफ की होगी सैंपलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत दिवस दिल्ली में हुई जांच में कोरोना पॉजीटिव पाए गए एसबीआई की सीएसी ब्रांच के डिप्टी मैनेजर के संपर्क में आने के शक में ब्रांच मैनेजर, दो असिस्टेंट मैनेजर समेत 12 लोगों की सैंपलिंग होगी। बीमारी से ग्रस्त डिप्टी मैनेजर परिवार समेत दिल्ली चले गए हैं। उच्चाधिकारियों से मिले मोबाइल नंबर से प्रशासन व स्वास्थ्य टीमें उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की सुरागकशी में जुटी हैं।
भारतीय स्टेट बैंक की घंटाघर शाखा में कार्यरत 54 वर्षीय डिप्टी मैनेजर के कोरोना पॉजीटिव मिलने से हड़कंप मच गया था। उनका दिल्ली के किसी अस्पताल में परीक्षण हुआ था और इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई। इसके बाद से प्रशासन व स्वास्थ्य टीमें उनके घर का पता लगाने में जुटी थी। बैंक के उच्चाधिकारियों ने बुधवार को उनका पता उपलब्ध कराने को कहा था। एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारी उनका अलीगढ़ का पता तो उपलब्ध नहीं करा सके, लेकिन मोबाइल नंबर उपलब्ध करा दिया है।
इस पर संपर्क करने पर पता चला है कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली चले गए हैं। इसके बाद बैंक के 59 वर्षीय शाखा प्रबंधक, 52 व 44 वर्ष के दो सहायक प्रबंधक, 57 साल के स्पेशल असिस्टेंट, 59, 45, 52 तथा 45 वर्ष के चार गार्ड, ठेके के दो कैश कुली व दो वैन ड्राइवरों को सैंपलिग के लिए चिह्नित किया गया है। पीड़ित डिप्टी मैनेजर के अन्य संपर्कियों की तलाश की जा रही है।