{"_id":"5ed3ff908ebc3e904a74a2c9","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2350151133","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: आज से रोडवेज बसें चालू, मास्क, आधार कार्ड लेकर जरूर जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: आज से रोडवेज बसें चालू, मास्क, आधार कार्ड लेकर जरूर जाएं
विज्ञापन
आज से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है । इसके साथ ही रोडवेज बसों को भी चलाने की रविवार देर शाम को शासन की ओर से मंजूरी दी गई। आदेश आते ही अधिकारियों ने सुबह से बसें चलाने की पूरी तैयारी कर ली। गांधी पार्क, सारसौल बस अड्डे पर बेरिगेटिंग करा दी गई है। आरएम परवेज खान के मुताबिक परिचालकों को एक रजिस्टर दिया गया है। इसमें वह हर एक यात्री की डिटेल रखेगा। इसमें यात्री का नाम, पता, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि लिखा जाएगा। भविष्य में अगर कोई यात्री संक्रमित पाया जाता है तो उसकी डिटेल के मुताबिक यह आसानी से पता लगाया जा सकेगा कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में यात्रा के दौरान आया था। लोगों से अपील है कि वह बिना मास्क और आधार कार्ड के बसों में यात्रा करने न आएं।
देर रात तक की तैयारी पूरी
एआरएम लोकेश राजपूत के मुताबिक सभी 675 बसों को सैनिटाइज करा दिया गया है। बस अड्डों को भी सैनिटाइज कराया गया है। स्थानीय स्तर पर पूरी तैयारी कर ली गई है। चालक-परिचालक को मास्क और सैनिटाइजरों का वितरण किया गया है। सवारियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। बिना मास्क के किसी भी यात्री को बस के भीतर घुसने तक की अनुमति नहीं होगी। सवारियों की संख्या के मुताबिक बसों को चलाया जाएगा। सीट की क्षमता के अनुसार ही सवारियों को बैठाया जाएगा। कोई भी सवारी खड़ी होकर यात्रा नहीं करेगी। ऐसा होने पर चालक परिचालक पर कार्रवाई होगी। बस अड्डे से बस में सवार होने से पहले सवारी की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। सभी अड्डों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई है।
गांधी पार्क और सारसौल से मिलेंगी बसें
गांधी पार्क और सारसौल बस अड्डे से लोगों को पूर्व की भांति बसें मिलेंगी। जो कि पूरे प्रदेश में पूर्व की भांति किसी भी जिले-शहर में जाने को मान्य रहेंगी। मगर, अन्य राज्यों में बसों को ले जाने की अभी अनुमति नहीं हैं। एआरएम लोकेश राजपूत के मुताबिक दिल्ली के आनंद विहार को जाने वाली बसों को कौशांबी तक चलाया जाएगा। इसके साथ ही उत्तराखंड जाने वाली बसों को सहारनपुर तक ही चलाया जाएगा।