{"_id":"5ed3b2c78ebc3e904a74a295","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2349620144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः आज से चलेंगी छह ट्रेनें, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जाएगा खासा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः आज से चलेंगी छह ट्रेनें, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जाएगा खासा ध्यान
Mon, 01 Jun 2020 03:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 03:18 AM IST
विज्ञापन
गोमती एक्सप्रेस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के चलते देशव्यापी लॉक डाउन में बंद की गई ट्रेनों का संचालन कुछ शर्तों के साथ आज यानी एक जून से शुरू किया जा रहा है। छह ट्रेनों का ठहराव पूर्व की भांति अलीगढ़ जंक्शन पर भी होगा। इनमें गोमती, पूर्वा, प्रयागराज, ब्रह्मपुत्र मेल, महानंदा, वैशाली एक्सप्रेस शामिल रहेंगी। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग का खासा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी। बिना टिकट किसी की प्लेटफार्म पर भी एंट्री नहीं होगी। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाने, बैरियर्स लगाने और प्लेटफार्म पर यात्रियों की एक समय में अधिक भीड़ न जुटे। इसके इसके लिए पूरा प्लान तैयार किया जा चुका है। अतिरिक्त फोर्स सिविल पुलिस के तौर पर तैनात रहेगा। बीपी, शुगर, किडनी की बीमारी से ग्रस्त मरीजों की सूची तैयार कर जिला प्रशासन को दी जाएगी। रेड जोन घोषित शहरों से आने वाले यात्रियों पर सख्त निगाह रहेगी।
विज्ञापन
एडीएम सिटी और एसपी क्राइम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह रेलवे के अधिकारियों के साथ मिलकर हर एक यात्री का डाटा तैयार करें। इसके साथ ही बिना आरोग्य सेतु एप मोबाइल में डाउनलोड किए किसी भी यात्री को यात्रा नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन