फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

हाटस्पॉट-कंटेनमेंट एरिया को छोड़ कर आज से चलेंगे कल कारखाने

Wed, 20 May 2020 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
केंद्र और राज्य सरकार की ओर से लॉकडाउन 4.0 का दिशा-निर्देश जारी होने के बाद मंगलवार दोपहर जिला प्रशासन ने कुछ नई रियायतें दी हैं। उप आयुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने बताया कि अब हाटस्पॉट और कंटेनमेंट एरिया और शहर के तीन थाना क्षेत्र देहलीगेट, सासनीगेट और ऊपरकोट कोतवाली को छोड़ कर बाकी सभी स्थानों पर बुधवार से कल कारखाने चालू किए जा सकेंगे। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देश के बाद से ये व्यवस्था आज से लागू होगी। पासवान ने बताया कि जिले में 14000 इकाइयां कागजों में दर्ज चल रहीं हैं। जिनका भौतिक परीक्षण इनकी गणना में होगा। कई वर्ष से ये गणना नहीं हुई है।
विज्ञापन

7800 इकाइयां जनपद में वास्तव में कार्यरत है। 6200 इकाइयां बीते कुछ वर्ष में गायब हो गई हैं। 3600 इकाइयां उत्पादन की ओर सक्रिय हैं। 350 इकाइयों ने काम करने की अनुमति मांगी थी, 200 इकाइयों में अनुमति के बाद काम चालू हो गया है। अब इन इकाइयों में काम करने के लिए अनुमति नहीं लेनी होगी। हाटस्पॉट-कंटेनमेंट एरिया और देहलीगेट, सासनीगेट और ऊपरकोट कोतवाली को छोड़ कर अन्य स्थानों पर कारखाने चालू हो सकेंगे। इसमें रोकटोक नहीं होगी। जिला उद्योग केंद्र सभी कारखानेदारों की मदद के लिए हर वक्त तैयार है। जिलाधिकारी भी इसको लेकर संजीदा है। जिला प्रशासन हर उद्यमी की पूरी मदद कर रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed