{"_id":"5ec2e18b8ebc3e902d0a96ea","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali233940614","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने पीड़ित को पीटा, चोर छोड़ा, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने पीड़ित को पीटा, चोर छोड़ा, लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र की शहंशाहबाद गली-10 के रहने वाले सलमान ने पटवारी नगला चौकी के सिपाही पर भाई को पीटने और उसके मोबाइल को चुराने वालों को छोड़ने का आरोप लगाया है। इस मारपीट में जख्मी पीड़ित का इलाज चल रहा है। वहीं सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
सलमान का आरोप है कि 16 मई को उसके भाई का मोबाइल तीन लोगों ने निकाल लिया था। इस संबंध में थाना पुलिस को मुकदमा भी दर्ज कराया। 17 मई को उक्त मोबाइल चोरी के आरोपियों के बारे में जानकारी मिली कि वह गली नंबर 10 के बाहर खड़े हैं। मौके पर जाकर आरोपियों को रोकाटोका तो उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीचबचाव में आए भाई को भी पीटा। शोरशराबा सुनकर जुटे लोगों की मदद से उनको दबोच लिया और पटवारी नगला चौकी के पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया।
आरोप है कि वहां एक सिपाही ने आरोपियों से समझौता करने को कहा। इंकार करने पर भाई को पीटा गया। उसका उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। इधर, आरोपियों को भी छोड़ दिया। एसपी सिटी अभिषेक ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच के निर्देश थाना इंस्पेक्टर को दिए हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में आरोपी सिपाही राजेश मावी के खिलाफ रिपोर्ट भेजी गई है, जिसके आधार पर उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है।