{"_id":"5ebef57c8ebc3e90333701aa","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2337675135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस को पराजित कर हरदुआगंज से घर लौटे योद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस को पराजित कर हरदुआगंज से घर लौटे योद्धा
विज्ञापन
कोरोना वायरस को पराजित कर घर लौट रहे लोगों के लिए खुशी जताते चिकित्सक
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को पराजित कर हरदुआगंज कोविड-19 हॉस्पिटल से पांच लोग शुक्रवार को घर लौट गए। और इसी के साथ 30 बेड का हॉस्पिटल अब खाली हो गया है। यहां बिना लक्षण वाले 30 मरीज उपचार के लिए भर्ती हुए थे। खुशी की बात है कि एक माह छह दिन में सभी संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर वापस घर लौट गए हैं।
हरदुआगंज कोविड-19 हॉस्पिटल से शुक्रवार को स्वस्थ होकर जाने वालों मे चोखर वालान का 32 वर्षीय युवक, उस्मानपाड़ा का 40 वर्षीय व्यक्ति, हाथीवाला पुल का 52 वर्षीय व्यक्ति, उस्मानपाड़ा की 26 वर्षीय एवं सराय मीर की 32 वर्षीय महिला शामिल हैं। सराय मीर की महिला को छोड़कर अन्य लोग 29 और 30 अप्रैल को भर्ती हुए थे, जबकि सराय मीर की महिला दो मई को भर्ती हुई थी। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने ताली बजाकर एवं माला पहनाकर स्वस्थ हुए लोगों को विदा किया।
सभी ने एक-दूसरे को दुआओं में याद रखने का वचन दिया। हरदुआगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉ. ब्रज मोहन ने बताया कि फिरोजाबाद का जमाती युवक नौ अप्रैल को पहले संक्रमित मरीज के रूप में भर्ती हुआ था। उस समय हमलोग भी भयभीत थे, लेकिन मरीजों के आने के बाद तमाम तरह के भय खत्म हो गया। मरीजों ने भी पूरा सहयोग दिया। यहां पर मरीज एवं चिकित्सकों के बीच आत्मीय संबंध बन गए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी के साथ-साथ स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एससी भदौरिया का पूरा सहयोग मिला और हम सभी ने मिलकर बड़ी जिम्मेदारी का सफलता पूर्वक निर्वहन किया। हमारे पास तीस मरीज आए और सभी स्वस्थ होकर लौटे।