फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

पूर्व विधायक पर सफाईकर्मियों से मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

Wed, 06 May 2020 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की सुरक्षा विहार कालोनी में खैर से पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ पर इलाके में सैनेटाइजिंग का काम कर रहे नगर निगम के ठेका सफाई कर्मियों संग मारपीट अभद्रता आरोप लगा है। इसे लेकर तमाम सफाईकर्मी थाने पहुंच गए। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ठेका सफाई कर्मी राजेश खन्ना उर्फ सोनू, बादल, धीरेंद्र कुमार का आरोप है कि मंगलवार सुबह सुरक्षा विहार में सैनेटाइजिंग कर रहे थे। तभी पूर्व विधायक प्रमोद गौड व उनके बेटे सहित एक अन्य व्यक्ति वहां पर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए कहा कि तुम केवल हमारे घर में ही काम करोगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट कर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इधर, जानकारी पर एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मी थाने पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा काटा। इंस्पेक्टर ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही सफाई कर्मियों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर के मुताबिक मारपीट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं मेें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सांसद दंपती मेरे-पत्नी संग अभद्रता में शामिल थे:प्रमोद
पूर्व विधायक व बसपा नेता प्रमोद गौड़ ने भी अपनी ओर से तहरीर दी है। उनका कहना है कि नगर निगम कर्मी सिर्फ हाथरस के भाजपा सांसद राजवीर दिलेर के आवास पर सैनेटाइज कर लौट रहे थे। इस पर हमने ऐतराज जताया तो हमारे साथ इन लोगों ने अभद्रता की। उनके समर्थन में सांसद व उनकी पत्नी भी आ गए और बोले कि यह सिर्फ हमारे घर करने आए थे। इस दौरान सफाईकर्मियों ने प्रमोद गौड़ व उनकी पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा गौड़ से खींचतान व अभद्रता तक की और सांसद व उनकी पत्नी सब देखते रहे। साथ में सासंद व उनकी पत्नी ने धौंस देते हुए यहां तक कहा कि तुम पर जो हो कर लेना। उन्होंने खुद पर मारपीट का आरोप झूठा बताया है और कहा है कि हमारा मुकदमा पुलिस ने क्यों दर्ज नहीं किया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार उन्हें दूसरी ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मैं तो बवाल से दूर रहता हूं। कालोनी में शोर सुनकर जब घर से बाहर आया तो प्रमोद गौड़ व कर्मचारियों में विवाद हो रहा था। मैंने इतना जरूर कहा कि आपको यह शोभा नहीं देता। कर्मचारियों को भी समझाकर वहां से लौटा दिया। अब किसने किसके खिलाफ क्या तहरीर दे दी है, मुझे जानकारी नहीं है।
-राजवीर दिलेर सांसद भाजपा हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed