फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

गल्फ देशों में हिंदुओं के खिलाफ विद्वेष फैलाने का आरोप

Fri, 24 Apr 2020 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
कोरोना महामारी के इस दौर में भी लोगों पर विद्वेष फैलाने के आरोप लगातार लग रहे हैं। इसी कड़ी में एएमयू से जुड़े छात्र नेताओं पर गल्फ देशों में काम कर रहे भारतीय हिंदुओं के खिलाफ विद्वेष फैलाने की शिकायत एसएसपी से हुई है। एएमयू की छात्र राजनीति में सक्रिय रहे भाजपा नेता डॉ. निशित शर्मा ने एसएसपी को इस बाबत लिखित शिकायत देकर सोशल मीडिया एकाउंट्स के कुछ स्क्रीन शॉट्स भी बतौर सबूत पेश किए हैं, जिनकी साइबर सेल व खुफिया तंत्र से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. निशित शर्मा द्वारा एसएसपी को दी गई शिकायत में आरोप है कि गल्फ देशों के शेखों की कंपनी में हजारों भारतीय हिंदू नौकरी करते हैं। इनके खिलाफ सीएए, एनआरसी के समर्थक और हाल में कोरोना वायरस के चलते सामने आई तब्लीगी जमात के विरोधी होने के नाम पर विद्वेष फैलाने का काम कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर अपने एकाउंट्स के जरिये किया जा रहा है। इससे भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब करने के साथ ही यहां के लोगों के खिलाफ खिलाफत का माहौल तैयार कर उनको नौकरी से निकलवाया जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण कतर में एक भारतीय डाक्टर को नौकरी से निकाला जाना है।
विज्ञापन

डॉ. निशित ने शिकायत में नाम लेकर यह आरोप लगाया है कि एएमयू से जुड़े रहे कुछ छात्र नेता गल्फ देशों में नौकरी कर रहे लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे हैं। सीएए और एनआरसी के विरोध में भारत में हुई हिंसाओं पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भी फर्जी खबरों को वहां के शेखों और कंपनी संचालकों तक भेजा जा रहा है, जिससे वह लोग भारतीयों को नौकरी से निकालने के साथ ही उनका बहिष्कार करते हुए देश निकाला करवा दें। उन्होंने साक्ष्य के रूप में कुछ स्क्रीन शॉट्स भी दिए हैं। उनका दावा है कि उनके पास ऐसे कई मामले हैं। यह सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स कहां से संचालित हो रहे हैं, ऐसा करने के पीछे उनका मकसद क्या है, किसके इशारे पर यह हो रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं कि पूर्व में सीएए व एनआरसी के विरोध के दौरान जैसे पीएफआई का नाम सामने आया था, इसी तरह कोई संगठन यह सब न करा रहा हो। इसकी जांच होना जरूरी है। एसएसपी मुनिराज जी को सौंपी शिकायत में इस प्रकार की अराजकता को फैलाने में संलिप्त एएमयू से जुड़े छात्र नेताओं के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाए। कहा गया है कि यह वही छात्र नेता हैं, जिन पर पूर्व में मुकदमे दर्ज हुए हैं। एसएसपी मुनिराज जी के मुताबिक शिकायत की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed