फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

कोरोना मरीज के परिवार को नहीं मिली पनाह, देर रात सात सदस्य पकड़े

Tue, 21 Apr 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
देहली गेट के उस्मानपाड़ा इलाके के कोरोना संक्रमित मरीज के फरार परिवार की तलाश में पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया और देर रात पुलिस को परिवार के सात सदस्य मिल ही गए। खास बात यह रही कि इन लोगों को किसी जगह पर पनाह नहीं मिली और गोविंद नगर की गलियों में भटकते इन लोगों के विषय में पुलिस को सूचना मिल गई और देर रात सात लोग पुलिस ने पकड़ लिए। अभी दो लोगों को खोजा जा रहा था। पकड़े गए लोगों को पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये छेरत भेज दिया था। मंगलवार को इनकी जांच आदि होगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर देहली गेट धीरेंद्र मोहन के अनुसार इस मरीज के परिवार में 5 बेटे, चार बेटी व पत्नी रहती हैं। इनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है जो परिवार से अलग रहती है। परिवार के सभी सदस्य गायब थे। बहनोई को शाम को ही पुलिस ने पकड़ लिया था। उसकी मदद से परिवार के अन्य सदस्यों को पकड़ने के प्रयास चल रहे थे। इसी बीच एक बेटा मिल गया। बाद में उसके जरिये यह खबर मिली कि परिवार के सभी सदस्य इधर-उधर मदद के लिए भटक रहे हैं। इसी सूचना पर जब पुलिस ने जाल फैलाया तो गोविंद नगर की गलियों में भटकते हुए देर रात पत्नी, दो बेटी व तीन बेटे भी मिल गए। देर रात तक एक बेटी व एक बेटा फरार थे। उनको पकड़ने के प्रयास जारी थे। इंस्पेक्टर के अनुसार एंबुलेंस की मदद से इन सातों को छेरत भेजा गया है। बाकी को पकड़ने का प्रयास जारी है। अब पूछताछ व जांच के बाद यह निकलेगा कि यह लोग किस किस से मिले। उनको भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed