फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

छेरत आइसोलेशन सेंटर से कोरोना संदिग्ध ने भागने की कोशिश की

Thu, 16 Apr 2020 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
भागने की कोशिश करता कोरोना संदिग्ध। - फोटो : CITY OFFICE
छेरत स्थित कोरोना आइसोलेशन सेंटर से बुधवार की सुबह एक कोरोना संदिग्ध ने भागने की कोशिश की। वह अस्पताल के एक कमरे में लगी खिड़की के रास्ते भागने की फिराक में था। पुलिस की मुस्तैदी एवं खिड़की की जाली न काट पाने के कारण वह दबोच लिया गया। फिलहाल उसे आइसोलेट ही रखा गया है। मामले में अभी कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

वाकया सुबह का है। बताया जा रहा है कि कोरोना संदिग्ध युवक शौचालय के बहाने निकला था और वह एक कमरे में जा घुसा और खिड़की पर चढ़ गया। उसने कांच के दरवाजे को तो खोल लिया। मगर, स्टील की जाली को नहीं काट सका। इधर, खटपट की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी आ गए। उन्होंने काफी देर की मशक्कत के बाद संदिग्ध को जैसे-तैसे नीचे उतारा। इसके बाद उसे अस्पताल में ही आइसोलेट किया गया है। एसडीएम कोल संजीव ओझा के मुताबिक फिलहाल मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अगर, किसी की लापरवाही सामने आई तो उस पर और संदिग्ध दोनों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जमाती की चौथी रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार
अलीगढ़। फैज मस्जिद से पकड़े गए जमाती की तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस जरूर ली है। मगर, अभी उसकी चौथी रिपोर्ट पर निगाहें गढ़ीं हुईं हैं। मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जमाती की शुरूआत दो रिपोर्ट में वह पॉजीटिव पाया गया था। तीसरी रिपोर्ट में वह नेगेटिव निकला। इसके बाद अब चौथा परीक्षण होगा। इसके बाद ही यह सामने आएगा कि वह रिकवर पूरी तरह से हो गया है या नहीं। फिलहाल इस समय उसकी चौथी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed