फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

एक दिन में 1.6 लाख घरों का सर्वे, 547 बीमार

Wed, 15 Apr 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक दिन में जिले भर में 159789 घरों का सर्वे किया है। इस दौरान 547 बीमार लोग मिले। बाहर से आए लोगों की संख्या 156 है।
विज्ञापन

पोलियो की तरह कोरोना वायरस के खात्मे के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सबसे बड़ा अभियान शुरू किया गया है। पूरे जिले में घर-घर सर्वे कर बुखार, खांसी एवं सांस लेने में दिक्कत वाले मरीजों को चिन्हित करना है। कोरोना से संक्त्रस्मित व्यक्ति के अंदर यहीं लक्षण पाए जाते हैं। इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि दूसरे शहर या प्रदेश या विदेश से आए लोगों की संख्या कितनी है। इस सर्वें का उद्देश्य कोरोना वायरस के जड़ पर प्रहार कर उनके संक्त्रस्मण को बढऩे से रोकना है।
विज्ञापन

इसके लिए अतरौली, बिजौली, छर्रा, जवां, हरदुआगंज, अकराबाद, लोधा, खैर, टप्पल, चंडौस, गोंडा, इगलास ब्लॉक एवं अलीगढ़ शहर में स्वास्थ्य विभाग की 2195 टीमें लगी है। शहरी क्षेत्र में आज 32160 घरों का सर्वे किया गया। बाहर से आए 156 लोग शहरी क्षेत्र में ही है। ग्रामीण क्षेत्र में बाहर से आए लोग आज नहीं मिले हैं। चंडौस क्षेत्र में सर्वाधिक 430 बीमार लोग मिले हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि पांच दिवसीय सर्वे का आज दूसरा दिन था। पहले दिन यानी सोमवार को 92429 घरों का सर्वे हुआ था। यह अभियान अगले तीन दिन तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed