{"_id":"626c4759baa6b817492fec86","slug":"aligarh-news-chharra-news-ali290436224","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कार सवार बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से 5 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कार सवार बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से 5 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
घायल गल्ला व्यापारी व भतीजा।
- फोटो : CHHARRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की शाम करीब सवा छह बजे छर्रा-बिजौली मार्ग स्थित छौइया पुल के समीप कार सवार बदमाशों ने गल्ला व्यापारी की बाइक में टक्कर मारी, जिससे गल्ला व्यापारी और उनका भतीजा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके बाद व्यापारी के पास मौजूद 5 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर बदमाश भाग निकले। सूचना पर सीओ, कोतवाली निरीक्षक समेत पालीमुकीमपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को बिजौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने के साथ ही बदमाशों को पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आए।
गांव बिजौली निवासी मनोज सिंघल पुत्र प्रभाकर सिंघल की कृषि उत्पादन मंडी समिति में दुकान है। रोजाना की तरह शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे दुकान बंद करने के बाद मनोज सिंघल अपने भतीजे सचिन पुत्र सुभाष गुप्ता के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। उनके पास मौजूद बैग में 5 लाख रुपये थे। छौइया पुल के समीप पीछे से आई कार ने साइड से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे व्यापारी और उनका भतीजा सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद तेजी से कार से उतरे बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीना और भाग निकले।
लूट की सूचना पर सीओ विशाल चौधरी, कोतवाली निरीक्षक हरिविलास समेत पालीमुकीमपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन हाथ नहीं आए। पुलिस ने घायल चाचा-भतीजा को बिजौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है जहां उनका इलाज चल रहा है। खबर पाकर तमाम गल्ला व्यापारी व अन्य कारोबारी मौके पर पहुंच गए थे। सीओ विशाल चौधरी ने बताया कि वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
लूट के खुलासा होने तक बंद रहेगी छर्रा मंडी
कृषि उत्पादन मंडी समिति के गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता व आढ़ती विजय प्रकाश गुप्ता ने लूट की इस वारदात की निंदा की। कहा कि लूट का खुलासा होने तक छर्रा मंडी में हड़ताल रहेगी। उन्होंने पुलिस से लूट का जल्द खुलासा करने की मांग की है।