{"_id":"630fb1e1d46fe25e16785765","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali2993634123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : रिश्तों में धोखे ने ली दोनों की जान, सब हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : रिश्तों में धोखे ने ली दोनों की जान, सब हैरान
विज्ञापन
लालाराम की मौत पर विलाप करतीं महिलाएं।
- फोटो : ATHROLI
अतरौली के पिलखुनी रोड और पालीमुकीमपुर के गांव भमसोई के पास पिछले 22 घंटे में दो हत्याओं से सनसनी मच गई। मगर दोनों घटनाओं में जो सबसे खास बात है, वो ये कि मॉडस अपरेंडी एक है और मारने के आरोपी भी रिश्तों में धोखा देकर जान लेने में कामयाब रहे हैं। रिश्तों में धोखे की इस खबर पर दोनों हत्याओं को लेकर लोग हैरान हैं और पुलिस परेशान है। भागदौड़कर अब आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
पहला घटनाक्रम मंगलवार रात करीब 10:30 बजे का है। नगाइचपाड़ा अतरौली के 48 वर्षीय किसान लालाराम का शव पिलखुनी रोड पर पेड़ पर लटका मिला। लालाराम के पैर जमीन पर मुड़े हुए टिके थे और शरीर खून से लथपथ था। देखकर ही लग रहा था कि पीट-पीटकर हत्या के बाद यहां टांगा गया है। जांच में भी यह उजागर हुआ। एक शराब ठेके पर नामजदों द्वारा शाम के वक्त पीटे जाने की बात सामने आई। पुलिस जांच व परिवार की तहरीर में जो नाम सामने आए, उन्हें सुन सभी हैरान थे। दोनों परिवारों में अच्छी दोस्ती थी। मन में अंदर खुन्नस आपसी मुद्दों को लेकर पनपी हुई थी। एक तरफ लालाराम के बेटे पर छेड़खानी का आरोप और दूसरी ओर लालाराम की एक घर में ज्यादा एंट्री को दोस्ती में गुस्सा पाले बैठे थे। इसी में इस हत्या को अंजाम दिया गया।
दूसरा घटनाक्रम बुधवार शाम करीब 8:30 बजे का है, जब पाली के गांव रायपुर खास के 35 वर्षीय मनोज अग्रवाल का शव भमसोई के पास लटका मिला। उसके शरीर पर भी खरोंच व चोटों के निशान देखे जा रहे हैं। परिवार ने मनोज के साथ उठने बैठने वाले कुछ दोस्तों पर हत्या का आरोप मढ़ा है। पुलिस भी उसी दिशा में काम कर रही है। बस इंतजार पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है, ताकि उजागर हो सके कि हत्या किस तरह से हुई। मगर इन दोनों मामलों में दोस्तों या करीबियों से मिला धोखा बड़ा सवाल है। इधर, पिछले 22 घंटे में दो दो हत्याओं ने पुलिस को भी चकरघिन्नी बना दिया है। शुरुआत में मॉडस अपरेंडी एक होने पर कुछ सवाल खड़े हुए थे। मगर धीरे धीरे तथ्य उजागर होने और नामजदगी सामने आने पर पुलिस ने थोड़ी राहत महसूस की और अब नामजदों की तलाश तेज कर दी है।