फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

जन्माष्टमी कार्यक्रम के मंच पर अश्लील डांस पर दी तहरीर

Tue, 23 Aug 2022 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
रेलवे के मनोरंजन सदन में जन्माष्टमी कार्यक्रम के मंच पर अश्लील डांस को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष जयवीर शर्मा की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि रेलवे स्टाफ ने धार्मिक मंच पर बार-बालाओं को बुलाकर अश्लील डांस कराकर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। सिविल लाइंस पुलिस से इस तहरीर पर मुकदमे का अनुरोध किया गया है। तहरीर में कहा गया कि 20 अगस्त को मनोरंजन सदन में वे खुद जन्माष्टमी के धार्मिक कार्यक्रम देखने गए थे। वहां फिल्मी गीतों पर बार बालाओं से अश्लील डांस कराया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार इस मामले में वायरल वीडियो को दिखवाया जा रहा है। उसी आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed