{"_id":"626c4494b30c0b341677f6f3","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali2904357192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : बच्चों के झगड़े में मारपीट, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : बच्चों के झगड़े में मारपीट, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहली गेट क्षेत्र के हीरा नगर में दो दिन पहले बच्चों के विवाद में जख्मी हुए बुजुर्ग की शुक्रवार को मौत हो गई। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। वहीं अब मुकदमे के आधार पर आरोपी को तलाशा जा रहा है। इधर, शव के मोहल्ले में पहुंचने पर परिवार ने हीरा नगर चौराहे पर हंगामा भी किया।
पुलिस के अनुसार, हीरा नगर के 57 वर्षीय मनोज कुमार मजदूरी करते थे। मनोज के तीन बच्चों में से एक बेटी इलाके के स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है, जहां पड़ोसी नरेंद्र की बेटी को मॉनीटर चुना गया। आरोप है कि मॉनीटर बनी बच्ची ने किसी बात पर मनोज की बेटी के चांटा मार दिया। इसी शिकायत पर बुधवार को पड़ोसियों में विवाद हो गया। नरेंद्र पर मनोज संग जमकर मारपीट का आरोप लगा और वह जख्मी हो गए। घायल मनोज का घर पर ही इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह मनोज की तबियत बिगड़ी और कुछ ही देर में परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, मगर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मामले में नरेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद जब मनोज का शव घर पहुंचा तो परिवार के कुछ लोगों ने हीरा नगर चौराहे पर हंगामा किया। इनका आरोप था कि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है, जबकि मारपीट में कोहनी पेट में लगने से मौत हुई है। इस पर पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर परिवार शांत हुआ और शव अंतिम संस्कार को ले जाया गया।