{"_id":"623cc4082b6bee745122f1d4","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali2877601142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : घर में घुसकर छेड़खानी, पति से जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : घर में घुसकर छेड़खानी, पति से जमकर मारपीट
विज्ञापन
पिसावा क्षेत्र में एक घर में घुसकर महिला से छेड़खानी और विरोध पर पति से मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में थाने में सुनवाई न होने पर एसएसपी से शिकायत की गई है। महिला ने बताया है कि वह घर में अकेली थी। तभी उसके साथ छेड़खानी की गई और पति के विरोध दर्ज करने पर तमंचे की बट से पीटा गया। इस मामले में एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इधर, बरला क्षेत्र की महिला ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा है कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई। जब थाने के दरोगा से शिकायत की गई तो उल्टा उसे जेल भेजने की धमकी देकर भगा दिया गया। इस मामले में दरोगा की बातचीत का वीडियो भी एसएसपी को दिखाया गया। इस मामले में भी जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इधर, कोतवाली ऊपरकोट इलाके की महिला से छेड़खानी की शिकायत दी है।
दो युवकों पर महिला से दुष्कर्म का आरोप
अतरौली क्षेत्र की महिला ने दो युवकों पर गैंगरेप करने व अश्लील वीडियो बनाकर अब धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर एसएसपी से शिकायत की गई है। महिला का कहना है कि उसका पति से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में वह मायके में रह रही है। मायके में उसके साथ झांसे में लेकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। अब उसी वीडियो के सहारे फिर उसके साथ हरकत की गई। किसी तरह वह बचकर आ गई। मामले में थाने में सुनवाई नहीं हुई। उसके साथ उसका दोस्त भी था। एसएसपी ने थाना पुलिस को निर्देशित किया है।