फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : बरौली में सबसे बड़ी, कोल में सबसे छोटी जीत

Fri, 11 Mar 2022 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
जिले में सबसे बड़ी जीत का सेहरा बरौली से नवनिर्वाचित विधायक ठा.जयवीर सिंह के नाम बंधा है। सबसे छोटी जीत का रिकार्ड कोल से भाजपा के अनिल पाराशर के नाम रहा है। खास बात है कि इस बार अनिल पाराशर को पहले से अधिक मत मिले हैं, मगर जीत का अंतर कई गुना घट गया है। इस बार भी जिले में भाजपा के सातों विधायकों को पिछले चुनाव की तरह 8 लाख से अधिक वोट मिले हैं।
विज्ञापन

बरौली से ठा.जयवीर सिंह ने सबसे बड़ी जीत 90281 के अंतर से दर्ज की है। इसके बाद खैर से अनूप प्रधान ने 73521 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। इगलास से राजकुमार सहयोगी ने 58926 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। इसके बाद अतरौली में संदीप की जीत का अंतर 39338 रहा है। छर्रा से रवेंद्रपाल सिंह की जीत का अंतर 24448 रहा है। वहीं शहर से मुक्ता राजा की जीत 12818 के अंतर से और कोल पर अनिल पाराशर की जीत 5527 मतों के अंतर से हुई है। खास बात है कि अनिल पाराशर को पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार अधिक मत मिले हैं। पिछली बार उन्हें 93814 मत मिले थे। इस बार 107495 मत मिले हैं।
विज्ञापन

सभी सीटों पर वोट बढ़े, इगलास पर 2 हजार घटे
जिले की सातों सीटों पर भाजपा को मिले मतों की संख्या में इजाफा हुआ है। लेकिन इगलास सीट पर वोटों की संख्या दो हजार घटी है। पिछली बार 2017 के चुनाव में राजवीर सिंह दिलेर को एक लाख 28 हजार मत पड़े थे। मगर इस बार सहयोगी को 1 लाख 26 हजार मत पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed