{"_id":"62016e580c8db567e474d3c3","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali284714693","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः भारतीय अंडर-19 क्रिकेट के सदस्य अमान का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः भारतीय अंडर-19 क्रिकेट के सदस्य अमान का स्वागत
विज्ञापन
अमान जरी का स्वागत करते सुमित सराफ साथ में उपाध्यक्ष संजय माहेश्वरी।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के सदस्य अमान जरी का अलीगढ़ आगमन पर आगरा रोड स्थित शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल में मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन व वारियर क्रिकेट एकेडमी ने जोरदार स्वागत किया।
मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सराफ व वारियर क्रिकेट एकेडमी के सचिव रिंकू दीक्षित ने अमान जरी को पुष्प गुच्छ, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सुमित ने अमान को अंडर-19 टीम में चयन होने पर बधाई दी। कहा, अमान जल्द दुबई में होने वाली चैंपियन ट्रॉफी-2022 में भारत की टीम में गेंदबाज के रूप प्रतिभाग करेंगे।
अमान ने पिछले वर्ष वारियर क्रिकेट एकेडमी अलीगढ़ के सचिव रिंकू दीक्षित से संपर्क किया था। उन्होंने यहां प्रशिक्षण भी लिया था। अमान ने बताया कि स्वागत सम्मान से अभिभूत हैं। उनका अलीगढ़ से एक परिवार की तरह रिश्ता बन चुका है। इसलिए वह समय-समय पर अलीगढ़ आते रहेंगे। अमान ने कहा कि वह जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के एक मध्यम परिवार से आते हैं। अमान ने कहा कि उनका सपना भारतीय टीम में जगह बनाना है। इरफान पठान क्रिकेट एकेडमी से काफी कुछ सीखने को मिला। इस अवसर पर मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय महेश्वरी, राहुल कुमार भाटी, ईश्वर दास वर्मा, रईस पाल सिंह, राजेश प्रकाश गुप्ता, मेघराज सिंह, गौरव राजपूत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो