फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः महंगाई से त्रस्त महिलाएं भाजपाइयों को बेलन से खदेड़ेंगी : लीलावती

Wed, 05 Jan 2022 09:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
महिलाओं को संबोधित करती महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा। - फोटो : CITY OFFICE
समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि महंगाई से त्रस्त महिलाएं अपने दरवाजे से भाजपाइयों को बेलन से खदेड़ेंगी, क्योंकि महंगाई का असर महिलाओं के रसोईघर पर पड़ा है। भाजपा महंगाई के बारे में नहीं सोच रही है।
विज्ञापन

बुधवार को वह क्वार्सी स्थित पार्टी के कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू थीं। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जनता उम्मीदों से भरी नजर से देख रही है, क्योंकि भाजपा की डबल इंजन की सरकार फेल है। सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को उम्मीद है कि महंगाई कम होगी और सुरक्षा भी मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जिस भरोसे से सत्ता मेंआई थी, वह भरोसा टूट गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

आए दिन उनके साथ घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। भाजपा महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा करने के बजाय हिंदू-मुस्लिम की बातें करती हैं। महिलाओं के चुनाव में आरक्षण के सवाल पर लीलावती ने कहा कि सपा ने पंचायत चुनाव में 33 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिया था, लेकिन भाजपा ने केवल महिलाओं का चीरहरण किया है। सपा ने महिलाओं को हमेशा सम्मान दिया है। विधानसभा चुनाव में कितने फीसदी महिलाओं को पार्टी चुनाव मैदान में उतारती है, इसका फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे। लीलावती ने कहा कि अयोध्या में विकास कार्य नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार अयोध्या पहुंचे, लेकिन एक ईंट इधर से उधर नहीं हुई, जितना काम सपा शासनकाल में हुआ था, वही दिखाई दे रहा है। अलबत्ता, पुराने घरों पर भगवा रंग चढ़ा दिया है। बेटियों को पढ़ने के लिए एक भी महाविद्यालय अयोध्या के अंदर नहीं बनाया गया। भाजपा की सरकार में चौराहों पर लाल, काले सांड़ दिखाई देते हैं, जनता सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने भरा जोश
सपा के पार्टी कार्यालय पर महिला जागरूकता कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने जोश भरा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की योगी सरकार जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। महंगाई, बेरोजगारी पर चर्चा क्यों नहीं करती। सरसों तेल की कीमत आसमान छू रही है। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन का सपना दिखाकर सभी को पैदल चला दिया। लीलावती ने कहा कि आरएसएस सरकार की विचारधारा से भारत का संविधान खतरे में है। भाजपा संविधान को समाप्त करने और मौलिक अधिकारों पर हमला करती है। अध्यक्षता संयोजक चौधरी रामवती सिंह ने की व संचालन महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम ने किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता मुजाहिद किदवई, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, महानगर सचिव मनोज यादव, राजदेवी चौधरी, रश्मि चौधरी, दुर्गेश चौधरी, योगेश्वरी, जितेंद्र मौर्य, जिला प्रवक्ता राजेश सैनी, कृपाल सिंह यादव, विजय प्रजापति, बृजेंद्र सिंह यादव, निशा यादव, रेखा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed