फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः सहयोगी दलों ने सपा की गठबंधन सरकार बनाने का लिया संकल्प

Mon, 03 Jan 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष गिरीश यादव व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश में मिशन-2022 को सफल बनाने के लिए सपा के सभी सहयोगी दलों की बैठक पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई, जिसमें सपा की गठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने सहयोगी दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उप्र विधानसभा चुनाव-2022 में सपा गठबंधन की सरकार बनवाने में सबको मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास कार्य किए हैं, उन कार्यों को जनमानस के बीच बताना होगा। साथ ही भाजपा द्वारा की जा रही प्रदेश व देश की दुर्गति, विनाशकारी जनविरोधी नीतियों से भी अवगत कराना होगा। रालोद जिला अध्यक्ष चौधरी कालीचरन सिंह ने कहा कि रालोद का कार्यकर्ता गठबंधन धर्म को पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का काम करेगा। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित जादौन ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा के लोगों से बूथों पर डटकर मुकाबला करे। महान दल के पूर्व जिला अध्यक्ष होती लाल कुशवाहा ने कहा कि महान दल के समर्थकों का वोट गठबंधन को दिलवाने के लिए मेहनत करेंगे। पूर्व विधायक जमीर उल्लाह ने कहा कि सपा व सहयोगी दल मिलकर भाजपा की हर चाल को नाकाम करेंगे।
विज्ञापन

सपा के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विनोद सविता, प्रसपा के महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने विचार व्यक्त किए। बैठक में रालोद से अब्दुल्ला शेरवानी, चौधरी राम बहादुर सिंह, नीरज शर्मा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित जादौन, प्रसपा के प्रदेश महासचिव सुभाष लोधी, बृजेंद्र सिंह यादव, भूदेव सिंह कुंतल, अहमद सईद सिद्दीकी, डॉ. कृपाल सिंह यादव, मनोज यादव, चौधरी रामवती सिंह, निशा यादव, ठा. अर्जुन सिंह, बादशाह खान, सपा के जिला प्रवक्ता राजेश सैनी, फूल सिंह धनगर, देवेंद्र यादव, मनीष शर्मा, प्रशांत बाल्मीकि, शाकिर अंसारी, लक्ष्मी धनगर, पंकज यादव, संजय शर्मा, पूरणमल प्रजापति, सूरजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed